ड्राई स्किन के लिए घर पर बनाएं ये मॉइश्चराइजर

आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो गई है तो इसके लिए आप घर पर इन तरीकों से मॉइश्चराइजर बना सकती हैं।

moisturizer for dry skin problems

स्किन से जुड़ी समस्याएं अक्सर महिलाओं को परेशान करती हैं। इसकी वजह से वो महंगे ट्रीटमेंट लेना शुरू कर देती हैं। लेकिन फिर भी स्किन पर ये काम नहीं करते। इस तरह की समस्या सबसे ज्यादा ड्राई स्किन की महिलाओं को होती है। क्योंकि कई ऐसे ट्रीटमेंट होते हैं जो उनकी स्किन को और ज्यादा ड्राई कर देते हैं।

आपको भी यही समस्या हो रही हैं तो इसके लिए आप घर पर मॉइश्चराइजर बना सकती हैं, जिससे आपके चेहरे की ड्राईनेस की प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी। इसे बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद चीजों की जरूरत पड़ेगी।

एलोवेरा जेल और बादाम का तेल

Alovera jel for dry skin

एलोवेरा स्किन के लिए काफी अच्छा होता है इसमें मौजूद विटामिन. मिनरल और अमीनो एसिड स्किन को मॉइस्चराइज (मॉइश्चराइजर हैक्स) करने में मदद करते हैं वहीं बादाम का तेल स्किन को शाइनी बनाता है।

सामग्री

  • एलोवेरा जेल-2 चम्मच
  • बादाम का तेल-1 चम्मच
  • एसेंशियल ऑयल- 2-3 बूंद

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल लें।
  • इसमें एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और एसेंशियल ऑयल डालें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें, आप चाहे तो मिक्सचर में भी इसे ब्लेंड कर सकती हैं।
  • अब जब ये क्रीमी टेक्सचर में हो जाए तो इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।
  • इसे आप नहाने से पहले भी लगा सकती हैं और नहाने के बाद।

टिप्स: इसे आप 1 हफ्ते के लिए स्टोर करके रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन की समस्या को दूर कर सकते हैं ये उपाय

शहद और ग्लिसरीन मॉइश्चराइजर

Honey for dry skin

शहद स्किन के लिए लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल आप रोजाना अपनी स्किन (हेल्दी स्किन के लिए क्या करें) के लिए कर सकती हैं। इसमें मौजूद विटामिन, अमीनो एसिड, प्रोटीन और मिनरल्स स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। ग्लिसरीन स्किन पर मौजूद गंदगी को हटाने का काम करती है।

सामग्री

  • शहद-1 चम्मच
  • ग्लिसरीन- 5-6 बूंदे
  • ग्रीन टी बैग -1
  • नींबू का रस- 1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में शहर डालें।
  • फिर इसमें ग्लिसरीन, ग्रीन टी का पानी और नींबू का रस मिलाएं।
  • मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और क्रीमी पेस्ट बना लें।
  • अब इसे एक कंटेनर में स्टोर कर लें।

टिप्स: इसे आप चेहरे पर रोजाना लगा सकती हैं, साथ ही नाइट में लगाकर सो भी सकती हैं, ताकि ड्राई स्किन की समस्या खत्म हो जाए।

इसे भी पढ़ें: Expert Tips: घर पर केले से 15 मिनट में फेस क्लीनअप करके पा सकती हैं ग्लोइंग त्वचा

ऐसे और भी घरेलू तरीके हैं जिससे आप घर पर ही टोनर, क्रीम या मिस्ट बना सकती हैं। जिसकी जानकारी आप हमारे पेज पर आकर ले सकती हैं।

नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर उसका प्रयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP