क्या आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे हैं?
क्या त्वचा का ग्लो कम हो गया है?
ब्लैकहेड्स की समस्या से भी परेशान हैं?
स्किन से जुड़ी इन सभी समस्याओं के लिए बाजार में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एक जबरदस्त घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। इस नुस्खे के इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। ये नुस्खा असरदार होने के साथ-साथ कम पैसों में घर में मौजूद चीजों से बन सकता है।
जी हां यही वह समय है जब आप खुद की अच्छे से देखभाल और नेचुरल चीजों के साथ अपनी त्वचा को पैंपर कर सकती हैं। गर्मियां चल रही हैं और यह आम का मौसम भी है। ऐसे में अपने स्किनकेयर रूटीन में आम को शामिल करने से बेहतर आपके लिए और क्या हो सकता है। आम आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं, इसलिए आज हम आपके लिए घर में आसानी से बनने वाला आम का स्क्रब लेकर आए हैं। आइए इसे बनाने और लगाने के तरीके और साथ ही इसके फायदों के बारे में जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:ये टिप्स फॉलो करेंगी तो गर्मियों में भी स्किन दिखेगी एकदम फ्रेश
बेदाग त्वचा के लिए मैंगो स्क्रब की सामग्री
- आम- 2 बड़े चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- ओट्स- 1 बड़ा चम्मच
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- कुछ बूंदें
मैंगो स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका
- सबसे पहले आम को छीलकर छोटे क्यूब्स में काट लें।
- ब्लेंडर में पेस्ट बनाने के लिए कटा हुआ आम मिलाएं।
- अब एक बाउल में आम की प्यूरी, ओट्स, शहद और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल डालें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। आपका होममेड स्क्रब तैयार है।
- धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में कुछ देर चेहरे और गर्दन की मसाज करें और फिर धो लें।
मैंगो स्क्रब के लिए आम, शहद, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और ओट्स ही क्यों?
त्वचा के लिए आम
- टेस्टी आम एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
- आम विटामिन ई और पोटैशियम से भी भरपूर होते हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं।
- आम पैची त्वचा की समस्या को ठीक करते हैं और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- आम में विटामिन-ए होता है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन शरीर का एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो त्वचा की लोच को बढ़ाता है।
- आम में विटामिन-सी मौजूद होता है जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।
- यह फल आपकी त्वचा से काले धब्बे हटाने का नेचुरल तरीका है और त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है।
त्वचा के लिए शहद
- शहद हर इंडियन किचन में मौजूद होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह आपकी स्किन के लिए भी अद्भुत तरीके से काम करता है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को गहराई से कंडीशन करके इसे सॉफ्ट बनाते हैं।
- जब धूल और गंदगी त्वचा के पोर्स में जमा होने लगती है तो त्वचा डल दिखती है। शहद त्वचा के पोर्स को साफ करने में मदद करता है।
- यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को भी साफ करता है और आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
- शहद आपकी त्वचा के लिए नेचुरल एक्सफोलिएटर का काम करता है। यह आपके चेहरे से सारे डेड स्किन सेल्स को साफ करके उसे बेदाग बनाता है।
त्वचा के लिए लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
- त्वचा को डिटॉक्सीफाई करता है और हानिकारक टॉक्सिन को साफ करता है।
- घावों को साफ करने और सनबर्न को ठीक करने में मदद करता है।
- त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है।
- त्वचा में फ्री रेडिकल्स डैमेज से लड़ता है और झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर करता है।
त्वचा के लिए ओट्स
- ओट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इसे एक अद्भुत नेचुरल इंग्रीडिएंट बनाते हैं।
- ओट्स का इस्तेमाल मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।
- ओट्स एक नेचुुुुरल क्लींजर के रूप में काम करता है। यह सभी डेड स्किन सेल्स को साफ करता है और आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
- ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के लिए भी ओट्स एक बेहतरीन उपाय है। ओट्स बंद पोर्स खोलकर उन्हें अच्छी तरह से साफ करते हैं।
- ओट्स में सैपोनिन्स नामक तत्व होते हैं जो इसे एक्सफोलिएटिंग गुण देते हैं। यह गंदगी या डेड स्किन को साफ करने में मदद करते हैं। इससे आपकी स्किन फ्रेश और यंग दिखती है।
आम से बना यह फेस स्क्रब पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें क्योंकि हर किसी की स्किन अलग तरह की होती है। आपको यह फेस स्क्रब कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों