आजकल ज्यादातर महिलाएं बालों के रूखे होने और झड़ने की समस्या से परेशान हैं। इसलिए महिलाएं अपनी बालों की हेल्थ को बरकरार रखने के लिए अवेयर रहती हैं। महिलाएं कभी पार्लर जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं, तो कभी अलग-अलग ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ज्यादा बालों पर केमिकल इस्तेमाल करने की वजह से बालों का लुक खराब लगने लगता है। इसलिए कई महिलाएं अपने बालों पर समय-समय पर हेयर स्पा, हेयर केराटिन आदि जैसे ट्रीटमेंट लेते हैं।
कई महिलाएं पार्लर से ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं, तो कई महिलाएं घर पर कर सकती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर ही हेयर केराटिन कर सकती हैं। आप बालों को पोषण देने के लिए केले की सहायता से घर पर ही केराटिन क्रीम तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
हेयर केराटिन क्रीम बनाने की विधि
सामग्री
- केला- 2 (कुचले हुए)
- बासी चावल (पके हुए)- 2-3 बड़ा चम्मच
- नारियल का दूध - 2 चम्मच
- अंडे का सफेद भाग- 1
- जैतून का तेल- 1 चम्मच
विधि
इस क्रीम को बालों में लगाने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1-सबसे पहले आप एक बाउल में 2-3 बड़ा चम्मच पका हुआ चावल लें और इसमें पीसा हुआ केला डाल दें।
2- फिर आप इसमें 2 चम्मच कोकोनट मिल्क मिला लें और फिर इसे अच्छी तरह मिला लें ताकि यह बालों पर अच्छी तरह से लग जाए। (नारियल के दूध से बढ़ सकती है हेयर ग्रोथ)
3- फिर इसमें एक आप एक अंडे की सफेदी का भाग भी डाल दें। फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें।
4- अब अंत में इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला दें और कुछ देर के लिए इसे साइड में रख दें।
इस पेस्ट को बनाते समय ध्यान रखें कि यह क्रीम जितना पतला यानि महीन होगा, यह आपके बालों पर आसानी से लग जाएगा।
हेयर केराटिन क्रीम इस्तेमाल करने का तरीका
- इसे आप अपने बालों पर इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को धो लें और अच्छी तरह से बालों को सुलझा लें।
- फिर आप अपने बालों में घर पर बनाई हुई केराटिन क्रीम अच्छी तरह से लगा लें। (केराटीन और स्ट्रेटनिंग में होता है फर्क)
- फिर कुछ देर के लिए इसे अपने बालों पर लगा रहने दें और अपने बालों पर लगा लें।
- इसके बाद, आप अपने बालों को सुखने के लिए छोड़ दें।
हेयर केराटिन क्रीम इस्तेमाल करने के फायदे
- इस क्रीम को इस्तेमाल करने के कई फायदे हो सकते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा रफ हैं, तो यह क्रीम यकीनन आपके बालों को स्मूथ और सिल्की बनाएगी। अगर आपको रूसी की शिकायत है, तो आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।
- अगर आपके बाल थोड़े घुंघराले बाल हैं, तो आपके लिए यह क्रीम एकदम परफेक्ट है। क्योंकि घुंघराले बालों के लिए केला बहुत अच्छा माना जाता है और यह आपके बालों को और सॉफ्ट बनाता है और यह आपकी खोपड़ी को मॉइस्चराइज करता है।
- साथ ही, यह क्रीम आपके स्कैल्प पर रूसी की समस्यासे भी निजात दिलाने का काम करती है। साथ ही, यह आपके आपके बालों को और मुलायम और चिकना बनाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों