herzindagi
image

डार्क सर्कल के लिए घर पर तैयार करें ये खास क्रीम, जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो अब आप एक्सपर्ट के बताएं इस घरेलू नुस्खे को जरूर अपनाना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2025-02-12, 13:37 IST

आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे चेहरे की सुंदरता को खराब कर देते हैं। चेहरा चाहे कितना भी गोरा क्यों ना हो लेकिन आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स चेहरे की रंगत को काम कर देते हैं। चेहरे पर होने वाले इन डार्क सर्कल्स की वजह से लड़कियां फोटो भी क्लिक नहीं कर पाती हैं। ऐसे में अधिकतर लड़कियां चेहरे पर होने वाले इन डार्क सर्कल्स की वजह से काफी परेशान रहती हैं।

डार्क सर्कल्स से पाएं छुटकारा

dark circle problem

डार्क सर्कल्स से बचने के लिए कुछ लड़कियां मेडिकल ट्रीटमेंट लेती हैं, तो वहीं कुछ लड़कियां डार्क सर्कल्स से बचने के लिए नए-नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन सब तरीकों को आजमाने के बाद भी कुछ लड़कियों को इनसे असर नहीं हो पता है। ऐसे में वे काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी आंखों के नीचे होने वाले इन डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो एक्सपर्ट के बताएं इस घरेलु नुस्खे को आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास नुस्खे के बारे में।

जानें ब्यूटी एक्सपर्ट की राय

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे की खूबसूरती को खराब करने में डार्क सर्कल्स का बड़ा योगदान होता है। आंखों के नीचे होने वाले इन काले घेरे से बचने के लिए आप घर पर रह कर इस खास जेल को बना सकती हैं। इस जेल को आंखों के नीचे लगाने से आपके डार्क सर्कल्स तो काम होंगे ही साथ ही आपकी स्किन को ठंडक मिलेगी, कलापन दूर होगा और आंखों के नीचे होने वाली खुजली, जलन से राहत भी मिलेगी। इस जेल को बनाने के लिए सबसे पहले सामग्री को इकठ्ठा कर लें। आइए जानते हैं इसकी सामग्री के बारे में।

यह भी पढ़ें: Dark Circle Problem: डार्क सर्कल्स कम करने के लिए लगाई जा सकती हैं ये चीजें, जानें तरीका

सामग्री

1. एलोवेरा

2. गुलाब जल

जानें बनाने का तरीका

dark circle solution

ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक इस खास अंडर आई क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले आपको ताजे एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल कर इसमें कुछ बून्द गुलाब जल की मिला तक इस जेल को तैयार करना हैं, फिर इसे 10 मिनट के लिए रख कर रात में सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे जहां पर काले घेरे हैं, वहां इसे लगाना है।

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रहे इसे लगाते समय आपको अपनी आंखों को बचाते हुए इसका इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि अगर गलती से ये आपकी आंख में चला गया तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आप इस जेल को डार्क सर्कल्स पर रोजाना रात में सोने से पहले लगा सकती हैं। ऐसा आपको कम से कम एक से दो हफ्ते तक रोजाना करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स से चेहरे का नूर हो गया है गायब तो आजमाएं ये चीजें

नोट : किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें, क्योंकि हर किसी की स्किन अलग अलग होती है।

आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।