मौसम के साथ त्वचा का टेक्सचर भी बदलता है। वहीं सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और त्वचा में ड्राईनेस बढ़ जाती है, जिसके कारण स्किन फटने लगती है। मौसम के बदलने के कारण स्किन के फटने को फ्लेकीनेस कहा जाता है।
त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको स्किन टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है और फ्लेकीनेस को कम करने के लिए स्किन को सही तरीके के मॉइस्चराइज किया जाना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कैसे आप घर में मौजूद चीजों की सहायता लेकर त्वचा की देखभाल सही तरीके से कर पाएंगी और स्किन को सही मात्रा में पोषण देकर फ्लेकीनेस से बचा पाएंगी।
त्वचा की फ्लेकीनेस को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- पपीता
- कच्चा दूध
- शहद
शहद को चेहरे पर लगाने के फायदे
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- यह आपके चेहरे में मौजूद पोर्स क्लीन होते हैं।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- साथ ही यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
- कच्चा दूध त्वचा को नमी देने का काम भी करता है।
पपीते को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
- यह फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
इसे भी पढ़ें:ओवर स्क्रबिंग के बाद स्किन डैमेज को ऐसे करें रिपेयर
त्वचा की फ्लेकीनेस को कम करने के लिए क्या करें?
- त्वचा की फ्लेकीनेस को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 चम्मच शहद की डालें।
- इसमें एक कटोरी पपीते को पीस लें और इसमें 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध की मिलाएं।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाएं।
- इस फेस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
- कम से कम 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- चेहरे को साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार कर सकती हैं।
- लगातार इसके इस्तेमाल से आपका चेहरे को सही तरीके से पोषण मिलेगा और फ्लेकीनेस कम हो जाएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको चेहरे की देखभाल करने का आसान घरेलू उपाय पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों