herzindagi
 home remedies to reduce freckles

झाइयों से परेशान हैं? इन होम रेमेडी को ट्राई कर हफ्ते भर में पाएं बेदाग त्वचा

अगर आप अपनी त्वचा पर नज़र आने वाली झाइयों की समस्या से परेशान हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू उपाय आजमा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-26, 21:28 IST

चेहरे पर नजर आने वाली झाइयों से कई महिलाएं परेशान हैं, ये काले धब्बे सूरज की रोशनी में सबसे ज्यादा नजर आते हैं, जिस वजह से आपकी सुंदरता कम हो जाती है, और कई बार झाइयों की वजह से आप असहज भी महसूस करती हैं। झाइयां होने के सारे कारण हैं, और कई महिलाएं इस समस्या से निजात पाने के लिए ढेर सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये काफी महंगे होते हैं और कई बार परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नही आता है। अगर आप सस्ते में इस समस्या से निजात पाना चाहती हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू उपाय ट्राई कर सकती हैं। ये उपाय झाइयों की समस्या को कम करने और बेदाग त्वचा पाने के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

इस आर्टिकल में, हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनसे झाइयां की समस्या कम हो सकती हैं और साथ ही, त्वचा पर ग्लो भी आएगा।

शहद का फेस मास्क करें ट्राई

benefits of using honey

शहद में त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंजाइम और AHA त्वचा की डेड स्किन को हटाते हैं और झाइयों को हल्का करने का काम करते है। इसी के साथ, यह त्वचा को नमी देने और मुलायम बनाने का भी काम करता है।आप शहद को नींबू के साथ मिलाकर फेस मास्क बना सकती हैं और इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

सामग्री

  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच शहद

इस तरह बनाएं फेस मास्क

  • उपर बताई चीजों को सही मात्रा में मिक्स करें।
  • इसके बाद इसे झाइयों से प्रभावित वाली जगह पर अप्लाई करें।
  • 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में आप 2 दिन करें।

potato

आलू का रस का करें इस्तेमाल

आलू में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण और विटामिन सी होता है। ये त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने का काम करते हैं। वहीं, आलू का रस झाइयों को हल्का करने में मददगार है, जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती है।

यह भी पढ़ें: पपीता के छिलके का ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल, घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार

सामग्री

1 छिला हुआ कच्चा आलू

इस तरह करें इस्तेमाल

कच्चा आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें।
रुई की मदद से इस रस को झाइयों पर लगाएं।
रस के सूख जाने के बाद आप पानी से इसे धो लें।
इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  Glowing skin के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं बल्कि कम खर्च में ऐसे बनाएं अपने चेहरे को खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।