पलकों को घनी और खूबसूरत बनाने के लिए ये घरेलू उपाय करेंगे आपकी मदद, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप भी अपनी पलकों को घनी और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको आईलैशेज को खूबसूरत बनाने के कुछ उपाय बताएंगे, जिसे आप घर पर भी कर सकती हैं। 
image

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वे न सिर्फ चेहरे को खूबसूरत बनाती हैं, बल्कि हर एक छोटी-छोटी चीजों का भी बहुत ख्याल रखती हैं। अगर आप अपने चेहरे के साथ साथ होठ आंख और पलकों को भी खूबसूरत बनाने के लिए कई उपाय आजमाती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको आईलैशेज को खूबसूरत बनाने के कुछ उपाय बताएंगे, जिसे आप घर पर भी कर सकती हैं।

पलकों को खूबसूरत बनाने के उपाय

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक आईलैशेज हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत मदद करती हैं। अगर आप भी अपनी आंखों की पलकों को सुंदर और घनी बनाना चाहती हैं, तो घर पर रहकर कुछ उपाय आजमा सकती हैं। आप रोजाना सोने से पहले अपनी पलकों पर पेट्रोलियम जेली लगा कर सो सकती हैं। इससे आपकी पलके घनी और सुंदर बनेगी।

palak (3)

अरंडी के तेल का इस्तेमाल

आप अपनी पलकों को घना बनाने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी आपकी पलकें घनी और खूबसूरत बनेगी। आप चाहें तो रोजाना रात में सोने से पहले अपनी पलकों पर एलोवेरा जेल भी लगा सकती हैं। इससे भी आपकी पलकें सुंदर बनेगी। आप नारियल तेल को जैतून के तेल को मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी आपकी पलकें खूबसूरत बनेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप पलकों पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करें, तो अपनी आंखों का जरूर ध्यान रखें, नहीं तो आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। किसी भी चीज का पलकों पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि कुछ लड़कियों को इससे स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।

palke

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:इस पानी के इस्तेमाल से कुछ महिलाओं को हो सकती है स्किन प्रॉब्लम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP