
महिलाएं अपनी खूबसूरती का बड़ी बखूबी से ध्यान रखती हैं। वह परफेक्ट लुक पाने के लिए अपने ड्रेसिंग सेंस के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। इसके साथ ही वह अपने हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी कई तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग करती हैं। जिसमें वह मैनीक्योर और पेडीक्योर का भी सहारा लेती हैं। ऐसे में हाथों और पैरों की सुंदरता बढ़ाने में लंबे नाखूनों का बहुत अहम रोल होता है। महिलाएं नाखूनों को स्टाइलिश दिखाने के लिए तरह-तरह की नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं।
लेकिन कुछ महिलाओं के नेल्स बहुत कोशिश करने के बाद भी नहीं बढ़ पाते हैं, या फिर कभी कभी जल्दी टूट जाते है। ऐसा आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाने के कारण होता है। इसके लिए आप बादाम का तेल प्रयोग कर सकती हैं, तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप बादाम का तेल का प्रयोग कर के पा सकती हैं लंबे और चमकदार नाखून।

बादाम का तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है जो नाखूनों को लंबा और मजबूत करने में बहुत मददगार होता है। इसके साथ ही यह नाखूनों में चमक लाने का भी काम करता है।

इसे भी पढ़ें : Nail Care : अब ड्राई फ्रूट खाने से नहीं लगाने से होंगे नाखून मजबूत, जानें एक्सपर्ट से

इसे भी पढ़ें : Foot Care : पैरों के नाखूनों में मौजूद रूखेपन से मिल सकता है छुटकारा, एक्सपर्ट से लें सलाह
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।