चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे अधिकतर लड़कियां परेशान रहती हैं। अगर फेस पर छोटी फुंसी से लेकर ओपन पोर्ट्स और इरिटेशन भी होने लगे, तो इससे महिलाओं को काफी तकलीफ महसूस करनी पड़ती हैं। इन सब परेशानियों से बचने के लिए लड़कियां बाजार से महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है, लेकिन इससे कुछ लड़कियों को असर नहीं देखने को मिल पाता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
अगर आपके साथ भी चेहरे पर होने वाले परेशानियां कम नहीं हो रही है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक ऐसे होममेड फेस क्रीम के बारे में बताएंगे, जिससे आप घर पर बनाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक घर पर क्रीम बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। आइए जानते हैं उन सामग्री के बारे में।
सामग्री
1। आलू का रस
2। चावल का आटा
3। मलाई
4। एलोवेरा जेल
5। शहद
यह भी पढ़ें:Night Cream For Skin: घर पर बनाएं फेस क्रीम, जानें आसान तरीका
होममेड क्रीम बनाने का तरीका
एक्सपर्ट ने बताया कि सामग्री इकट्ठा करने के बाद होममेड क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक साफ बर्तन के अंदर चावल का आटा लेना है। इस आटे में आप आलू का रस, एलोवेरा जेल, मलाई और शहद इन सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें, तो इस पेस्ट में कुछ बूंद गुलाब जल की भी मिल सकती है। इस पेस्ट को अच्छी तरह फैट लें जब यह गधा हो जाए तब इसे 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें। 5 मिनट के बाद आप इस क्रीम को एक डिब्बी में भरकर रख सकती हैं और रोजाना नहाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
होममेड क्रीम का इस्तेमाल
चेहरे के साथ-साथ आप इस क्रीम को अपनी गर्दन पर भी लगा सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको इस क्रीम का इस्तेमाल दिन भर में केवल एक से दो बार ही करना है। होममेड क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि हर लड़की की स्किन का प्रकार अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में कुछ लड़कियों के चेहरे पर सेंसेटिव स्किन होने की वजह से एलर्जी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:सर्दियों में विटामिन-ई की मदद से बनाएं फेस क्रीम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों