बदलते मौसम में एड़ियों के फटने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। फटी एड़ियां की वजह से आपको जहां कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता हैं तो वहीं इनकी सही टाइम पर केयर न की जाए तो आपको चलने-फिरने में भी परेशनी होती है। वहीं ये परेशानी न हो इसके लिए हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी की मदद से कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनकी सही तरह से इस्तेमाल करने से आप फटी एड़ियों को सॉफ्ट और हेल्दी बना सकती हैं।
नारियल तेल का करें इस्तेमाल
एक्सपर्ट ने हमें बताया कि नारियल तेल की मदद से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। नारियल तेल को नेचुरल मॉइस्चराइजर कहा जाता है जिसकी मदद से फटी हुई एड़ियों की समस्या से निजात पाया जा सकता है। नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट करने और नमी बनाने का काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बैक्टीरिया, वायरस साथ ही फंगल इन्फेक्शन से लड़ता है और पैरों की एड़ियों को हील करने और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
एक्सपर्ट ने बताया कि नारियल तेल को विटामिन- ई ऑयल, अरंडी का तेल का साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से पैरों की फटी एड़ियों को ठीक हो सकती हैं साथ ही पैरों की त्वचा सॉफ्ट भी होगी। वहीं एक्सपर्ट ने भी बताया कि विटामिन- ई तेल, अरंडी का तेल भी पैरों की स्किन को मुलायम बनाने में सहायक है।
सामग्री
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 2 चम्मच विटामिन ई तेल
- 2 चम्मच अरंडी का तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में नारियल तेल लें।
- इसके बाद इसमें विटामिन ई ऑयल और अरंडी का तेल मिलाएं
- इन तीनों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसके बाद इसे हल्का गुनगुना कर लें।
- इसके पैरो को साफ पानी से धोएं
- पैरों पर तेल से बना मिश्रण को अप्लाई करें।
- इसके बाद सॉक्स पहन लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें और पैच टेस्ट भी करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik/her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों