herzindagi
image

Giloy For Skin: स्किन के लिए ऐसे करें गिलोय का इस्तेमाल, चेहरे पर दिख सकते हैं कई फायदे

Giloy For Skin: अगर आप भी गमी के मौसम में अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस खास नुस्खे को कर राहत पा सकती हैं और अपनी स्किन को भी हाइड्रेट रख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-23, 20:38 IST

गर्मी के मौसम में स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी कोई खास घरेलु उपाय खोज रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि कैसे आप घर पर रहकर गिलोय का इस्तेमाल कर गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-04-12T143453.561

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि गिलोय सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। गिलोय में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, तो आपकी स्किन को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर पर रहकर चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो गिलोय का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम करेगा, बल्कि इसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की स्किन को हाइड्रेट भी रख सकती हैं।

गिलोय का इस्तेमाल

गिलोय का इस्तेमाल आप टोनर के रूप में कर सकती हैं। इससे टोनर बनाने के लिए आपको रात में गिलोय की कुछ लकड़ियों को पानी में भिगोकर रखना है फिर दूसरे दिन आप इस पानी को स्प्रे बॉटल में भर कर रख दें। अब आप इस स्प्रे का दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें और सूखा लें। उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: Face Toner: चेहरे को रखना है हाइड्रेट, तो बनाएं एलोवेरा जेल टोनर

गिलोय से बनाएं फेस पैक

आप चाहें तो गिलोय का इस्तेमाल कर घर पर रह कर फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। फेस पैक बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लगेगी। जैसे- गिलोय, एलोवेरा जेल और खीरा। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको गिलोय की लड़की के छोटे टुकड़े कर ब्लेंडर या मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें, ऐसे ही आप खीरे के साथ करें। खीरे को कद्दूकस कर आप एक कंटेनर में निकाल लें।

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-04-12T143455.148

कद्दूकस खीरे के साथ आप गिलोय के पेस्ट को और एलोवेरा जेल दोनों को अच्छी तरह मिलाकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको काफी आराम देखने को मिलेगा। आप इस पेस्ट को 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  कहीं आप भी तो नहीं करती ज्यादा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जान लें इससे होने वाले नुकसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।