सावन के महीने में आने वाली हरियाली तीज पर अगर आपने हाथों में मेहंदी नहीं रचायी तो आपका त्योहार पूरा नहीं हुआ जी हां यही माना जाता है। वैसे हरियाली तीज के दिन सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं। हाथों में मेहंदी रचाती हैं नए कपड़े और गहने पहनती हैं।
हाथों में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है यही वजह है कि हर साड़ी सैंकड़ों महिलाएं और लड़कियां हरियाली तीज के दिन अपने हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। अब आप अगर इस साल मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो इस वीडियो में उसके लेटेस्ट डिज़ाइन देख लीजिए। मेहंदी के रंग को आप कैसे और भी खूबसूरत और गाढ़ा कर सकती हैं ये टिप्स भी हम आपको बता रहे हैं। वैसे जिन लड़कियों के हाथो में मेहंदी का गाढ़ा रंग रचता है ऐसा कहते हैं कि उन्हें ससुराल में ज्यादा प्यार मिलता है।
पानी से मेहंदी ना धोएं
मेहंदी का रंग अगर आप गाढ़ा चाहिए तो आप मेहंदी सूखने के बाद उसे ऐसे ही उतरने दे लेकिन पानी से कम से कम 10-15 घंटे हाथ ना धोएं। आप मेहंदी को लोहे के चाकू से भी उतार सकती हैं इसमें आयरन होता है जिससे मेहंदी का रंग दार्क होता है।
Read more: क्या मेहंदी लगाने से बदलती हैं दुल्हन के हाथों की रेखाएं?
लौंग से होता है मेहंदी का रंग गहरा
लौंग की तासीर गर्म होती है। लौंग को तवे पर गर्म करके जब आप उसकी भाप मेहंदी वाले हाथों पर लेती हैं तो उससे भी आपके हाथों की मेहंदी का रंग गहरा रचता है। जब आपकी मेहंदी सूख जाएं तो इसे हल्के हाथों से रगड़ कर उतार दें और फिर लौंग की भाप लें। इससे आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा।
विक्स लगाएं
मेहंदी लगाने के बाद उसे ऐसे ही छोड़ दें जब मेहंदी सूख कर पूरी तरह से उतर जाए तब आप उस पर विक्स लगाकर रात को सो जाएं। मेहंदी का रंग सुबह तक इतना गाढ़ा हो जाएगा कि आपको लगेगा आपने ब्लैक मेहंदी लगायी है।
Read more: हरियाली तीज पर सिर्फ कांच की हरी चूड़ियां ही नहीं बल्कि आप ये भी पहन सकती हैं
नींबू और चीनी
मेहंदी जब सूखने लगे तब आप उसमें नींबू के रस में थोड़ी सी चीनी मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर कॉटन से उसे मेहंदी के ऊपर लगा लें। इससे मेहंदी ज्यादा देर तक आपके हाथों पर चिपकी रहेगी जिससे मेहंदी का पूरा रंग आपकी हथेली पर आ जाएगा।
Read more: बॉलीवुड ब्राइड्स से ज्यादा पॉपुलर हुई ब्राइडल मेहंदी
मेहंदी पर लगाएं सरसों का तेल
मेहंदी जब पूरी तरह से सूख जाए तो उसे एक दम से ना उतारे उस पर पहले सरसों का तेल लगाकर उसे 30 मिनट तक और हाथ पर रहने दें। इससे मेहंदी आसानी से तो छूट ही जाएगी लेकिन मेहंदी का रंग और शाइन भी खूब आएगा।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Video Editor: Anand Sarpate