Sat Mar 28, 2026 | Updated 03:48 AM IST HZ Awards 2026
hair straightening at home

Hair Straightening At Home: भिंडी की मदद से बालों को 5 आसन स्‍टेप्‍स में किया जा सकता है स्‍ट्रेट, एक्‍सपर्ट से विधि जानें

बालों को स्‍ट्रेट करने के लिए आपको अगर कोई महंगा ट्रीटमेंट नहीं कराना है और आप किसी प्राकृतिक नुस्‍खे की तलाश में हैं, तो डॉक्‍टर भारती तनेजा से हमने भिंडी से बालों को सीधा करने का तरीका पूछा है। आप इसे लेख में पढ़ सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-05-22, 10:02 IST

आपका लुक अच्‍छा है या बुरा यह बहुत हुद तक यह आपके बालों के स्‍टाइल पर निर्भर करता है। हेयरस्‍टाइल में आपको बहुत सारे नए ट्रेंड देखे को मिल जाएंगे, मगर स्‍ट्रेट बालों का फैशन कभी आउट नहीं होता है। बीते 15 वर्षों से यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासतौर पर जिन महिलाओं के बाद वेवी होते हैं, उनके लिए बालों को आसान स्‍टाइल देने के लिए हेयर स्‍ट्रेटनिंग सबसे बेस्‍ट विकल्‍प है। बालों को स्‍ट्रेट करने के लिए आप मशीन प्रयोग कर सकती हैं या आप नेचुरल तरीकों को भी आजमाकर देख सकती हैं। आज हम आपको भिंडी से बालों को स्‍ट्रेट करने की आसान विधि बताएंगे। जी हां, आप भिंडी के लस, जिसे okras mucus, okra slime या okra gel कहा जाता है, उससे बालों को काफी हद तक स्‍ट्रेट कर सकती हैं। यह कैसे किया जा सकता है, इसके लिए हमने मेकअप एंव हेयर एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर भारती तनेजा से बात की। वह कहती हैं, " भिंडी में मौजूद जेल बहुत स्किन और बालों दोनों के लिए उपयोगी होता है। खासतौर पर बालों को स्‍ट्रेट करने के लिए आप इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं। बस आपने सही विधि से इसे बालों पर लगाया हो।" भारती जी हमें भिंडी के जेल से बालों को सीधा करने का तरीका भी बताती हैं।

raw-okra-ladyfingers-isolated-white-background_14349-560

भिंडी से बालों को कैसे करें स्‍ट्रेट ? (How to Straight Hair Naturally)

सामग्री

  • 1 बड़ा बाउल कटी हुई भिंडी
  • 1 गिलास चावल का पानी
  • 1 कप मुलतानी मिट्टी का घोल

विधि

  • एक कटोरा भिंडी को कट करें और पानी में रातभर के लिए भिगो कर रख दें।
  • अब सुबह उठकर आप देखेंगी कि पानी लसलसा हो गया है।
  • इस पानी से भिंडी को अलग करके निकला दें।
  • फिर आप इस पानी में चावल का पानी और मुलतानी मिट्टी का घोल मिक्‍स करें।
  • अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक में लगाएं। और कॉम्‍ब करते जाएं।
  • जब मिश्रण अच्‍छी तरह से लग जाए तो 2 घंटे के लिए इसे सूखने को छोड़ दें।
  • फिर आप बालों को पानी से वॉश कर लें और अच्‍छी तरह से नेचुरली सूखने दें।

hair straightening home treatment

भिंडी से बालों को सीधा करने के बाद क्‍या करें? (Okra For Hair Straightening)

  • सबसे पहले तो बालों में अच्‍छा हेयर सिरम इस्‍तेमाल करें। दरअसल भिंडी और मुलतानी मिट्टी दोनों ही बालों को ड्राई करती हैं। इससे बालों में वॉल्‍यू आ जाता है, मगर बाल सीधे नहीं होते हैं।
  • इस बात का भी ध्‍यान रखें कि आपको बालों में गुथ वाली चोटी नहीं बनानी है और न ही आपको बालों को फोल्‍ड करना है। बन भी नहीं बनाना है। इससे बाल फिर से मुड़ जाएंगे।
  • जब आप हफ्ते में एक बार इस मिश्रण को बालों में लगाएंगी, तब जाकर आपको महीने दो महीने में अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे। इसलिए इस बात को पहले ही जान लें कि इस विधि से बालों को इंस्‍टेंट स्‍ट्रेट नहीं किया जा सकता है। मगर लगातार इसका इस्‍तेमाल करने से आपके बाल जल्‍दी सफेद हो जाएंगे।

यह सावधानी जरूरी बरतें (Hair Straightening)

  • अगर आपने बालों में पहले से कोई केमिकल ट्रीटमेंट कराया हुआ है, तो इस मिश्रण को बालों में न लगाएं। इससे आपके बाल स्‍ट्रेट भी नहीं होंगे और केमिकल ट्रीटमेंट भी खराब हो जाएगा।
  • अगर आपके स्‍कैल्‍प में कोई इंफेक्‍शन हैं, तो भी इस मिश्रण का इस्‍तेमाल न करें। इससे इंफेक्‍शन बढ़ सकता है।
  • जब भी आप यह मिश्रण लगाएं, तो सुनिश्चित करें कि बाल अच्‍छी तरह से वॉश हुए हैं। यदि स्‍कैल्‍प पर यह मिश्रण लगा रह जाए तो आपको इचिंग हो सकती हैं। मिश्रण सूख गया होगा तो बाल जड़ से टूट भी सकते हैं।

नोट- इस मिश्रण को लगाने के बाद किसी भी तरह के हीट इक्‍युपमेंट या फिर हेयर स्‍ट्रेटनर का इस्‍तेमाल न करें। इससे आपके बाल जल सकते हैं और खराब हो सकते हैं। साथ ही इस मिश्रण को लगाने का कोई फायदा भी नहीं होगा।

उम्‍मीद है कि आपको ऊपर बालों को सीधा करने के लिए बताई गई नेचुरल टिप पसंद आई होगी। इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। हरजिंदगी से जुड़ी रहें और नए विषयों पर जानकारी प्राप्‍त करती रहें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।