मौसम कोई भी हो मगर बालों पर हर मौसम का प्रभाव पड़ता है। सबसे ज्यादा लोगों को बालों के टूटने और झड़ने की समस्या होती है। बाजार में बालों को टूटने से रोकने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ आता है मगर, यह टेम्प्रेरी होता है। अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं तो आपको बालों में अंडे का मास्क लगाना चाहिए। वैसे तो बालों में डायरेक्ट अंडा लगाने के बहुत सारे फायदे हैं मगर आपको आज हम कुछ ऐसे एग हेयर मास्क बताएंगे जो आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: लहसुन के तेल से बालों को 10 दिन में बनाएं घना
अंडा एंड एलोवेरा
वैसे तो एलोवेरा सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। मगर, बालों के लिए भी यह बहुत ही लाभदायक होता है। एलोवेरा में मौजूद अमीनो एसिड, ग्लूकोमैनंस, स्टेरोल्स, लिपिड और विटामिंस बालों को पोषण देते हैं। यह बालों को स्वस्थ्य बनाए रखते हैं और उन्हें बढ़ने में मदद करते हैं। वहीं अंडे में भरपूर प्रोटीन होता है। चलिए हम आपको इससे कैसे हेयर पैक बनाया जा सकता है, बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: बालों में अंडा लगाने से होतें हैं ये 5 बड़े फायदे
सामग्री
- 2 अंडे का सफेद भाग
- 2 चम्म्च एलोवेरा जैल
विधि
- सबसे पहले अंडे को फोड़ कर उसका सफेद भाग निकालें और अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद अंडे के सफेद भाग में एलोवेरा जैल डालें। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा।
- दोनों को अच्छी तरह से फेटें और बालों में लगाएं।
- इस पैक को बालों में 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर इसे साफ कर लें।
- बालों को ठंडे पानी से ही वॉश करें गरम पानी को प्रयोग न करें। बाद में बालों में कंडीशनर जरूर लगाएं।
- ऐसा आप हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती हैं।

मेहंदी और अंडे
बालों में मेहंदी कई कारणों से लगाई जाती है। इससे बालों में रंग चढ़ता है और बाल सुंदर वह घने भी हो जाते हैं। मगर, आपको मेहंदी से बालों को कलर नहीं करना मगर उसके पोषक तत्व ही चाहिए तो आप उसमें अंडा डाल कर उसका हेयर पैक बना सकती हैं। मेहंदी सिर को ठंडक तो पहुंचाती ही है साथ ही इसमें मौजूद माइक्रोबियल गुण बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद भी करते हैं। इस पैक को लगाने से आपके बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।हलके बालों को कैसे घना दिखाएं जानें एक्सपर्ट से
सामग्री
- 2 चम्मच मेथी पाउडर
- 1 कप मेहंदी पाउडर
- 1 अंडे का सफेद
- 1 कप चाय की पत्ती का पानी
विधि
- सबसे पहले मेहंदी और मेथी पाउडर को एक लोहे की कढ़ाई में चाय के पानी में घोल कर रख दें। इसके बाद इसे राम भर के लिए ढांक रख दें। दूसरे दिन इसमें अंडे का सफेद भाग डालें और अच्छे से बालों में लगाएं।
- इस मास्क को बालों में 40 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह वॉश करें।
- इस मास्क को लगाने के बाद आपको अपने बालों में शैंपू जरूर करना है और कंडीशनर भी लगाना है।
- आप यह मास्क बालों में हर 15 दिन में लगा सकती हैं।बालों के टेक्सचर के हिसाब से लगाएं अंडे से बने ये 3 हेयर मास्क

अंडा और नारियल तेल
नारियल के तेल में मौजूद फैटी एसिड बालों को जड़ों तक पोषण देता है। अगर आपके बाल रूखे-सूखे बेजान हैं तो नारियल का तेल आपके लिए वरदान है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। नारियल के तेल में विटामिंस भी भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल न झड़े तो आपको अपने बालों में यह मास्क जरूर लगाना चाहिए।1 कप ‘चाय के पानी’ से धोएंगी बाल तो 30 दिन में हो जाएंगे काले
सामग्री
- 1 पूरा अंडा
- 1 चम्मच नारियल का तेल
विधि
सबसे पहले अंडे को फोड़ कर अच्छी तरह से फेंट लें और उसमें नारियाल का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से वॉश करें और बाद में शैंपू और कंडीशनर भी करें। ऐसा आप हफ्ते में एक से दो बार कर सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों