माना जाता है कि बाल महिलाओं का सबसे प्रिय गहना होते हैं। ऐसे में महिलाएं सबसे ज्यादा अपने बालों की केयर करती हैं। सभी महिलाओं के बाल अलग-अलग होते हैं। किसी के ऑयली होते है तो किसी के ड्राय। ऐसा भी होता है कि कई महिलाओं के बाल नॉर्मल होते हैं। अलग-अलग बालों के लिए अलग तरह के हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए हम आज आपको अंडे के अलग-अलग हेयर मास्क के बारे में बताते हैं, जो आपके बालों के लिए बहुत ही अच्छे साबित होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: 1 कप ‘चाय के पानी’ से धोएंगी बाल तो 30 दिन में हो जाएंगे काले
नॉर्मल बालों के लिए अंडे का हेयर मास्क
अगर आपके बाल न ज्यादा ऑयली हैं और न ज्यादा ड्राय हैं तो आपको अंडे का यह हेयर मास्क बहुत ज्यादा फायदा करेगा। इसे आप इस तरह से बना सकती हैं।
सामग्री
- 1 अंडा
- 1 चम्म्च ऑलिव ऑयल
विधि
- सबसे पहले आपको एक अंडे को बाउल में फोड़ कर अच्छी तर से फेंट लेना होगा।
- फिटे हुए अंडे में ऑलिव ऑयल डालें और अच्छी तरह से उसे फेंट लें।
- अब इस मिश्रण को आप अपने बालों में स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक में लगाएं।
- इसके बाद 20 मिनट के लिए आपको बालों में यह हेयर मास्क लगा रहने देना होगा।4 तरह से ‘नीम की पत्ती’ का इस्तेमाल कर आप भी पा सकती हैं डैंड्रफ से छुटकारा
- इसके बाद आपको अपने बालों को ठंडे पानी से वॉश करना है। अगर आप गर्म पानी से बालों को वॉश करेंगी तो इससे आपके बालों में अंडे की महक आने लगेगी।
- बालों से मास्क को हटाने के बाद आपको बालों को अच्छी तरह शैंपू से वॉश करना होगा।
- अगर आप हफ्ते में 2 बार इस हेयर मास्क को बालों में लगाएंगी तो आपके बालों को इसे मजबूती मिलेगी।
- यह हेयर मास्क आपके बालों के लिए बहुत ही अच्छा कंडीशनर साबित हो सकता है।

रूखे बालों के लिए अंडे का हेयर मास्क
रूखे और बेजान बाल जड़ों से बेहद कमजोर होते हैं और इस तरह के बालों में हेयरफॉल की समस्या बहुत ज्यादा होती है। अगर आपके बाल ऐसे हैं तो आपको बालों में यह हेयर मास्क जरूर लगाना चाहिए।
सामग्री
- 2 अंडे का सफेद भाग
- 1 चम्म्च ऑलिव ऑयल
विधि
- सबसे पहले अंडे को एक बाउल में फोड़ कर उसके सफेद भाग को अलग कर लें।
- इसे अच्छी तरह फेटें और इसमें ऑलिव ऑयल भी डालें। दोनों को अच्छी तरह से फेंट कर मिश्रण तैयार करें।
- इसे मिश्रण को बालों में लगाएं। स्कैल्प और बालों की लेंथ दोनों को इस मास्क से कवर कर लें।इस तरह करेंगी तुलसी का इस्तेमाल तो नहीं झड़ेंगे बाल
- 20 मिनट तक बालों में यह हेयर मास्क लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से साफ करें।
- इस मास्क को साफ करने के बाद बालों में शैंपू और कंडीशनर जरूर लगाएं।
- इस मास्क को आप हफ्ते में एक बार लगाएं। बाल ज्यादा ही रूखे हैं तो आपको यह मास्क हफ्ते में 2 बार लगाना चाहिए।
- रूखे बालों के लिए इस मास्क से अच्छा कंडीशनर और कोई नहीं हो सकता है। यह आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ उन्हें चमकदार भी बनाएगा।

ऑयली बालों के लिए अंडे का हेयर मास्क
अगर आपके बाल ऑयली हैं तो जाहिर है कि आपके बाल बहुत जल्दी गंदे हो जाते होंगे। ऐसे आपको ऐसा हेयर मास्क लगाना चाहिए जो आपके बालों की नमी को छीने बिना उनके एक्सट्रा ऑयल को रिमूव कर सकें। आपको अंडे का यह हेयर मास्क यूज करना चाहिए।
सामग्री
2 अंडे का सफेद मास्क
विधि
- सबसे पहले आपको 2 अंडों को फोड़ कर उनके पीले भाग को अलग कर लें। इसके बाद आपको सफेद भाग को अच्छे से फेंटना है।
- फेटने के बाद आपको अपने बालों में इस मिश्रण को अच्छी तरह से लगाना होगा। इस मिश्रण को आपको बालों में 20 मिनट तक लगे रहने देना है। सूखने पर आपको अपने बालों को ठंडे पानी से वॉश कर देना है।एलोवेरा का 2 इन 1 पैक जो बालों और त्वचा पर करेगा कमाल
- इसके बाद आपको अपने बालों में शैंपू और कंडीशनर का यूज करना है।
- अगर आप हफ्ते में 2 बार यह हेयर मास्क यूज करती हैं तो आपको काफी फायदा नजर आएगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों