अगर बालों से जुड़ी समस्याओं की बात करें तो सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को बालों के ज्यादा झड़ने से होती है। यह समस्या बेहद आम हो चुकी है। इसकी सबसे बड़ी वजह है गलत रहन-सहन और ठीक से आहार न लेना। वैसे भी आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत पर ध्यान न देना और देख रेख न कर पाना महिलाओं के लिए मजबूरी बन चुका है। ऐसे में बालों का असामय खराब होना, सफेद होना और झड़ने लगना एक बड़ी समस्या बन गया है। हर दूसरी महिला को बालों के झड़ने की समस्या सता रही है। मगर, आप चाहें तो इस समस्या से निजात पा सकती हैं। इसके लिए आपको बालों में रोजाना लहसुन का तेल लगाना होगा। यदि आप ऐसा कर पाती हैं तो 10 दिन में ही आपके बाल घने हो जाएंगे। दरअसल, लहसुन में सल्फर की मात्रा बहुत अधिक होती हैं यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने वाले केरेटीन को बनाता है। वैसे लहसुन के तेल लाभ यहीं खत्म नहीं होते। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि लहसुन के तेल से आपको क्या क्या फायदे होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: 1 कप ‘चाय के पानी’ से धोएंगी बाल तो 30 दिन में हो जाएंगे काले
लहसुन के तेल से आपके बालों को खूब पोषण मिलता है। यह आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और कमजोर बालों को मजबूत बनाता है। इससे आपके बालों का झड़ना कम हो जाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो 1 दिन में अगर आपके सिर से 100 बाल टूटते हैं तो यह सामान्य बात है मगर, इससे ज्यादा आपके बाल टूटते हैं तो आपको सोचना चाहिए क्योंकि ऐसा अगर रोज होता है तो आप जल्दी ही गंजी भी हो सकती हैं। बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय
इसे जरूर पढ़ें: बढ़ानी हो बालों की ग्रोथ और थामना हो हेयर फॉल तो गर्मियों में लगाएं ये 3 ‘हेयर मास्क’
अगर आप घर पर लहसुन का तेल नहीं निकाल पा रही हैं तो आपको बाजार में लहसुन का तेल आसानी से मिल जाएगा। यह बाजार में आपको 542 रुपए का मिलेगा वहीं यदि आप यहां से लेती हैं तो यह आपको मात्र 429 रुपए का ही मिल जाएगा।
अगर आपके स्कैल्प पर किसी भी तरह का इंफैक्शन हो गया है तो आपको अपने बालों में लहसुन का तेल लगाना चाहिए। यह एंटी बैक्टीरियल होता है। इससे आपके स्कैल्प पर हुआ इंफैक्शन दूर हो जाता है। कई बार गरमियों और बारिश के मौसम में खुजली के कारण स्कैल्प पर संक्रमण हो जाता है। यदि ऐसे में आप सिर पर लहसुन का तेल लगाती हैं तो आपको काफी फायदा होगा। किचन में मौजूद केवल इस 1 चीज से रिमूव हो सकता है बालों में लगा कलर
यदि आपके बालों की जड़ें मजबत हैं तो आपके बाल ज्यादा नहीं टूटते हैं। मगर, जड़ों को मजबूत करने के लिए बालों को सही पोषण मिलना बहुत जरूरी होता है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। यह कॉलेजन को भी बूस्ट करता है जो बालों की ग्रोथ में मददगार होते हैं। इतना ही नहीं लहसुन में मौजूद सेलेनियम ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ाता है जो बालों को अच्छे से नरिशमेंट देते हैं। यह हेयर फॉलिकल्स को क्लीन करता है और क्लॉगिंग होने से रोकता है। इससे आपके बाल आसमय नहीं टूटते हैं। अगर आपकी किसी बीमारी का इलाज चल रहा है और दवाइयों के कारण आपके बाल झड़ रहे हैं तब भी लहसुन का तेल रोजाना लगाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। यह आपके हेयरफॉल को रोक देगा। ‘चावल के पानी’ से साफ करेंगी बाल तो 1 महीने में दूर हो जाएंगी ये 5 परेशानियां
मौसम कोई भी हो बालों में रूसी किसी भी मौसम में हो सकती है। रूसी होने से स्कैल्प में खजली होने लगती और बाल भी बेजान हो कर टूटने लगते हैं। ऐसे में आप नारियल के तेल के साथ लहसुन का तेल मिला कर लगाएंगी तो आपको बहुत फायदा मिलेगा। दरअसल लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्कैल्प को डैमेज करने वाले जर्म्स और बैक्टीरिया को मार देती हैं। इसके साथ ही इससे बालों की ग्रोथ भी अधिक हो जाती है। तेल लगाने से बाल हो जाएंगे लंबे और घने, मिलते हैं ऐसे ही 5 फायदे
वैसे तो आपको बाजार में आसानी से लहसुन का तेल मिल जाएगा। मगर आप घर पर ही आसानी से शुद्ध लेहसुन का तेल केवल 3 स्टेप्स में निकाल सकती हैं। हम आपको इसकी विधि बताते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।