स्कैल्प है ऑयली तो फॉलो करें ये हेयर केयर रूटीन

ऑयली स्कैल्प की देखभाल करना जरूरी है। वरना, इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए आपको अपने बालों को हमेशा साफ रखना चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-05-24, 13:37 IST
oily scalp routine

हम सभी के बालों का टाइप अलग है। ऑयली से लेकर ड्राई बालों की देखभाल का तरीका भी अलग होता है। बाल तब ऑयली होते हैं, जब स्कैल्प जरूरत से ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करता है। ऑयली बालों के कारण हेयर स्टाइल भी अच्छा नहीं लगता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऑयली स्कैल्प के लिए सही हेयर केयर रूटीन बताएंगे।

सही से करें हेयर वॉश

hair wash for oily scalp

ऑयली स्कैल्प को साफ रखने के लिए आपको बालों को अच्छे से वॉश करना चाहिए। साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए कि ऑयली बालों के लिए कौन सा शैंपू अच्छा होगा। टी ट्री ऑयल से बने शैंपू स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं। इसकी भीनी सी खुशबू आपके बालों को महकाने का काम करेगी। स्कैल्प में ऑयल प्रोड्यूस होता है, जिससे बाल भी ऑयली नजर आते हैं। ऑयली बालों को भी बार बार वॉश नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है। इसलिए हफ्ते में दो बार बाल धोएं।

कंडीशनर का इस्तेमाल करना न भूलें

hair care tips for oily scalpअगर आप बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करती हैं तो यह एक गलत आदत है। बालों में कंडीशनर लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको हर वॉश के बाद बालों में कंडीशनर जरूर लगाना चाहिए।

बालों के लिए शैंपू क्लींजर और कंडीशनर मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। इसलिए आपको हेयर वॉश करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। स्कैल्प के अलावा बालों की मिड लेंथ और एंडस पर लगाएं। करीब 2-3 मिनट बाद ठंडे पानी से बाल धो लें। (कंडीशनर लगाने के फायदे)

इसे भी पढ़ें:ऑयली स्कैल्प की समस्या को कम करने के लिए करें ये काम

बालों को स्ट्रेट न करें

hair care tips ()बालों को स्ट्रेट करने से बचें। ब्लो ड्रायर के कारण बाल ऑयली नजर आते हैं। स्ट्रेट बालों में तेल आसानी से नजर आता है। अगर आपको बालों को स्टाइल करना पसंद है तो कर्ली या वेवी हेयर स्टाइल अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें:Oily Hair Solution: हद से ज्यादा चिपचिपे बालों के लिए अपनाएं ये बेहद आसान नुस्‍खे

गर्म पानी

बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। गर्म पानी बालों को डैमेज करने के साथ-साथ ऑयल को पूरी तरह से सोख लेता है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह सही तो है, लेकिन बालों को नेचुरल ऑयल की जरूरत होती है। इसलिए हेयर वॉश करने के लिए गुनगुने या ठंडा पानी अच्छा होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल ऑयली नजर न आए तो इसके लिए आपको हेयर रिंस का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार से खरीदने के बजाय आप घर पर ही ग्रीन टी या ब्लैक टी से हेयर रिंस बना सकती हैं। बालों को शैंपू से धोने के बाद हेयर रिंस का उपयोग करें।
  • ऑयली स्कैल्प के लिए हेयर मास्क बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए आपको अपने हेयर केयर रूटीन में इसे शामिल करना चाहिए। दही और अंडे से बना मास्क ऑयली बालों के लिए लाभकारी है। हफ्ते में कम से कम 2 बार हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा।
  • ऑयली बालों के लिए शैंपू खरीदने से पहले उसमें मौजूद इंग्रीडियंट्स के बारे में जरूर पढ़ें। किसी अच्छे ब्रांड का ही शैंपू खरीदें। साथ ही नॉन-सल्फेट शैंपू से बालों को वॉश करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP