निर्जला एकादशी का पावन पर्व नजदीक है,और इस दिन महिलाएं अपने श्रृंगार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा सा लगता है। अगर आप भी कम समय में खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ये डिजाइंस न केवल लगाने में आसान हैं, बल्कि रचने के बाद हाथों पर बेहद आकर्षक लगती हैं। मात्र 10 मिनट में आप अपने हाथों को इन शानदार डिजाइंस से सजा सकती हैं। आइए देखते हैं गोल टिक्की मेहंदी की 5 लेटेस्ट डिजाइंस जो इस निर्जला एकादशी पर आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगी।
इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए आप हाथों के बीच में बड़ी सी गोल टिक्की लगाएं और फिर उसके इर्द -गिर्द आपको अलग सजावटी आकृतियों से सजा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन बहुत जल्दी लग जाती हैं और रचने के बाद बहुत ही खूबसूरत लगती है। इस तरह की मेहंदी को आप हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ लगा सकती हैं।
चक्र आर्ट गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन लगाना भी आसान है। इसमें भी हथेली के बीच में बड़ी सी गोल टिक्की बनाएं और फिर उसे साथ ही गोलाई में दो लकीरें खीचें। अब आप इस में चक्र की तरह छोटी-छोटी लाइन बनाएं और पूरी हथेली में छींट या मोटिफ की तरह गोल टिक्की डिजाइन बना लें। इस तरह की मेहंदी डिजाइन भी झटपट लग जाती हैं।
इस मेहंदी डिजाइन को लगाने के लिए ऊपर दी गई तस्वीर देखें। इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए एक हाथेली में बीचोंबीच गोल रेखा खींचे। अब पूरी हथेली को मेहंदी से भर दें। वहीं दूसरी हथेली में बीच में गोल टिक्की बनाएं और पूरी हथेली के किनारों पर पतली रेखाएं खीचें। यह बहुत नए स्टाइल वाली मेहंदी डिजाइन है। रचने के बाद यह बहु ही खूबसूरत लगती है और हाथ भी भरे भरे लगते हैं।
सिंपल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन से अच्छा तो और कुछ भी नहीं है। इसे लगाना भी आसान है, बस इसमें बहुत अच्छी तरह से आपको उंगलियों की टिप को मेहंदी से भर देना चाहिए। इससे आपके हाथ मेहंदी से भरे-भरे नजर आते हैं। आप इस तरह की मेहंदी हाथों के फ्रंट और बैक दोनों साइड में लगा सकती हैं।
गोल टिक्की के साथ झूमर डिजाइन बना कर आप अपनी मेहंदी डिजाइन को और भी ज्यादा क्लासिक बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप हथेली के बीचोंबीच गोल टिक्की बनाएं और फिर आप उसके आस-पास झूमर बना लें। इससे आपकी मेहंदी में और भी ज्यादा डेप्थ आ जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
इसे जरूर पढ़ें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।