DIY: ओट्स से बना यह Body Lotion आपको देगा ग्लोइंग स्किन

चेहरे के अलावा अगर आप शरीर के बाकी हिस्सों की त्वचा को भी ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो घर में ही आप ओटमील बॉडी लोशन बना सकती हैं। 

benefits of oats for skin lightening

आपने कई बार सुना होगा कि ओटमील कितनी फायदेमंद होती है। यह सेहते के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। मगर, क्या आपको पता है कि ओटमील आपको खूबसूरत बनाने में भी हेल्पफुल है। आप ओट्स के प्रयोग से कई प्रकार के फेस पैक्स और स्क्रब बना सकती हैं, जो आपको सुंदर और बेदाग खूबसूरती देते हैं। इसके अलावा आप ओट्स का इस्तेमाल करके घर पर ही बॉडी लोशन भी तैयार कर सकती हैं। दरअसल, आप बेशक अपने चेहरे का बहुत ध्यान रखती होंगी मगर, चेहरे के साथ-साथ शरीर के बाकी हिस्सों की त्वचा का भी ख्याल रखना जरूरी है। इसके लिए आपको खास लोशन की जरूरत पड़ती है। यह लोशन आप ओटमील से आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:DIY: गुलाबी और ग्लोइंग गालों के लिए घर पर ही बनाएं यह ‘Cream Blush’

oats face pack for pigmentation

चेहरे को सुंदर बनाने के कई तरीके हैं मगर, चेहरे के साथ-साथ अगर पेट, पीठ, हाथ और पैरों की त्वचा का ख्याल रखना पड़े तो सबसे आसान तरीका लोशन लगाना ही रहता है। इन स्थानों पर भी टैनिंग, एकने और रैशेज की समस्या होती है। इससे निजात पाने के लिए आप होममेड ओटमील लोशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे घर पर बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।ओटमील बॉडी लोश के अलावा बाजार में आपको कई अच्‍छे बॉडी लोशन आसानी से मिल जाएंगे मगर आप इसे कम दामों पर ऑनलाइन यहां से खरीद सकती हैं। यहां आपको 400 एमएल बॉडी लोशन मात्र ₹ 172 में मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: मुंहासों से लेकर ड्राय स्किन तक सारी समस्याओं को दूर कर देंगे ये 5 होममेड Haldi Face Packs

सामग्री

  • 2 बड़ा चम्मच ओटमील
  • 1 कप उबला हुआ पानी
  • ½ कप एलोवेरा जैल
  • 1 छोटा चम्मच ग्लीसरीन
  • 1/3 कप कोकोनट ऑयल
  • 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स
  • 1/4 कप बादाम का तेल
  • 1/2 कप ग्रेपसीड ऑयल
  • 1/2 छोटा चम्मच लेवेंडर एसेंशियल ऑयल
Homemade Body Lotion

विधि

  • एक बर्तन में पानी उबालें। अब इस पानी में 2 बड़ा चम्मच ओटमील डालें। इसमें 7 मिनट के लिए ओटमील को भीगा रहने दें। इसके बाद पानी को छान लें। आप इसके लिए कॉफी फिल्टर का यूज कर सकती हैं।
  • इसके बाद एक कप में एलोवेरा जैल, ग्लीसरीन और ओटमील लें। इसे अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण में कोकोनट ऑयल डालें। इसे बाद बीवैक्स मिलाएं। फिर बादाम का तेल और ग्रेपसीड ऑयल मिलाएं। अगर इसे मीडियम आंच पर पकाएं।
  • इस मिश्रण को बाद में ब्लेंडर में डाल कर मिक्स कर दें। ऐसा करने से मिश्रण धीरे-धीरे सफेद हो जाएगा। यह मिश्रण क्रीम की तरह नजर आएगा।
oatmeal for face everyday
  • सबसे आखिर में आप इस मिश्रण में एसेंशियल ऑयल मिला लें। इसे एक एअर टाइड जार में भर कर रख दें। आप इसे फ्रिज में रख सकती हैं और इसकेा 7-10 दिन तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

टिप्‍स

  • इस लोशन को लगाने के बाद आपको ठंडे पानी की जगह ल्यूकवॉर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे नहाते वक्त एक्सट्रा ऑयल बॉडी से साफ हो जाएगा।
  • नहाने के बाद आप चाहें तो इस लोशन को फिर से लगा सकती हैं। यह आपकी बॉडी को नरिशमेंट तो देगा ही साथ ही आपकी स्किन को टैन होने से भी बचाएगा।

https://amzn.to/2IQdV8i

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP