हाथों और नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए हम अलग-अलग तरीके के मैनीक्योर ट्रीटमेंट और नेल केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। वहीं कुछ महिलाएं होती हैं जो मैनीक्योर करने के बाद नेल एक्सटेंशन कराना पसंद करती हैं जिसके लिए हम अपनी आउटफिट के हिसाब से उसमें कलर फिल करते हैं। कई महिलाएं हर महीने अलग-अलग कलर और डिजाइन को नाखूनों पर क्रिएट करना पसंद करती हैं वहीं कुछ ऐसी होती हैं जो खास दिन पर ही अपने नाखूनों को सुंदर बनाने का काम करती हैं। अगर आपको भी नाखूनों को खूबसूरत बनाना पसंद है तो इसके लिए आप ग्लिटर नेल आर्ट को ट्राई कर सकती हैं।
नेल आर्ट डिजाइन-1
किसी पार्टी में जाना है और आप मिनिमल ग्लिटर नेल आर्ट सर्च कर रही हैं तो इस डिजाइन को अपने नाखूनों के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको पहले ब्लैक नेल पेंट को नाखूनों पर लगाना है। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा ग्लिटर अपने नेल्स पर अलग-अलग तरीके और डिजाइन से लगाना है। आप चाहे तो स्टोन वर्क भी इसके साथ ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके से आप अपने नाखूनों पर ग्लिटर नेल आर्ट करा सकती हैं।
नेल आर्ट डिजाइन-2
अगर आपको अपने नाखूनों को सिंपल रखना है तो इसके लिए आपको बेस दूसरे कलर का करना होगा और नेल्स के टिप पर आपको गोल्डन कलर से डिजाइन करना होगा। इस तरीके की नेल आर्ट (नेल आर्ट डिजाइन) को आप घर पर ही ट्राई कर सकती हैं। ये बनाने में काफी सिंपल होता है हाथों को खूबसूरत भी बनाता है। इसके लिए आपको एक टेप लेना है और इसे छोटे-छोटे हिस्से में काटकर नाखूनों के टिप पर लगाना है। इसके बाद ग्लिटर को ऊपर वाले हिस्से पर सेट करना है। इस तरीके से आप अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: नेल आर्ट के ये आसान डिजाइंस गर्मियों के लिए हैं बेहद खास
नेल आर्ट डिजाइन-3
नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए हम कई तरह के टिप्स और ट्रिक्स को ट्राई करते हैं। लेकिन कई बार कुछ डिजाइन हमें अच्छे लगते हैं तो कुछ खास पसंद नहीं आते हैं। ऐसे में आप जेल ग्लिटर नेल आर्ट (वेडिंग नेल आर्ट डिजाइन) को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के नेल आर्ट दिखने में काफी अच्छे लगते हैं और लगने के बाद हाथों को खूबसूरत भी बनाते हैं। इसके लिए आपको सारे नाखूनों पर एक ही कलर को फिल कराना है इसके बाद इसमें ग्लिटर को एड करना है। फिर इसे सेट होने के लिए छोड़ देना है। इस तरीके से आपका नेल आर्ट डिजाइन अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: नाखूनों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस
इसके अलावा आप कई और नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जिससे आपके हाथ और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देने लगेंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों