ब्यूटी ब्लेंडर एक ऐसी चीज है, जो हर महिला की मेकअप किट में होता ही है। यह आपके मेकअप एप्लीकेशन को बेहतर बनाता है। आप चाहे कितना भी महंगा मेकअप प्रॉडक्ट खरीद लें, लेकिन अगर आप उसे सही तरह से अप्लाई नहीं करतीं तो इससे आपको एक परफेक्ट लुक नहीं मिलता। मेकअप को बेहतर तरीके से अप्लाई करने का काम करता है ब्यूटी ब्लेंडर। ब्यूटी ब्लेंडर एक ऐसा मेकअप टूल है, जिसकी वजह आपका प्रॉडक्ट सही तरह से फेस पर बराबर अप्लाई होता है। लेकिन लगातार इस्तेमाल से ब्यूटी ब्लेंडर पुराना व बेकार हो जाता है। एक समय के बाद ब्यूटी ब्लेंडर को मेकअप किट में रखने का कोई अर्थ नहीं होता क्योंकि आप उसकी मदद से मेकअप प्रॉडक्ट को अच्छी तरह से ब्लेंड नहीं कर पातीं।
जब आपका ब्यूटी ब्लेंडर पुराना व बेकार हो जाता है तो आपको समझ नहीं आता कि आप उसका क्या करें। ऐसे में आप उसे बाहर फेंक देती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो अपने पुराने ब्यूटी ब्लेंडर का भी बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-बेहद आसान मेकअप और ब्यूटी टिप्स एक्सपर्ट से जानिए
जी हां, ब्यूटी ब्लेंडर भले ही पुराना हो जाए, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि वह बेकार हो गया। आप पुराने ब्यूटी ब्लेंडर को भी बेहतरीन तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं पुराने ब्यूटी ब्लेंडर को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ अनोखे तरीकों के बारे में-
हीटलेस कर्ल्स
जी हां, सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन आप अपने पुराने ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अपने बालों को कर्ल कर सकती हैं और वह भी बालों पर हीट के बिना। यह तो हम सभी जानते हैं कि हीटिंग प्रॉडक्ट बालों को सिर्फ स्टाइल ही नहीं करते, बल्कि उन्हें डैमेज भी करते हैं। ऐसे में अगर आप हीटलेस तरीके से बालों को कर्ल कर पाएं तो यह सबसे अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप अपने दो ब्यूटी ब्लेंडर स्पॉन्ज को चार पांच स्ट्राइप में काटें।
अब अपने बालों को आठ से दस सेक्शन में बाटें और हर सेक्शन के बीच में कटा हुआ स्पॉन्ज रखकर रोल करें। आखिरी में बॉबी पिन की मदद से इसे फिक्स करें। अब आप बालों को इस तरह रोल करके ही सो जाएं। अगले दिन सुबह उठकर पिन्स खोलें। आपके हीटलेस कर्ल्स रेडी हैं।
नेलआर्ट
पुराना ब्यूटी ब्लेंडर आपके नेल्स को भी एक न्यू लुक देता है। अगर आपको नेल आर्ट का शौक है, लेकिन आप हर बार बाहर जाकर अपने नेल्स पर आर्ट क्रिएट नहीं करवा पातीं तो ऐसे में ब्यूटी ब्लेंडर की मदद लें। इसके लिए आप स्पॉन्ज की स्ट्राइप पर दो या तीन नेल पॉलिश लगाएं। अब इसे अपने नेल्स के उपर रखकर दबाएं। आखिरी में क्लीयर नेलपेंट की मदद से इसे कंप्लीट करें। आपको अपने नाखूनों का एक न्यू लुक मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-ब्यूटी टिप्स: इस तरह करेंगी मेकअप स्पंज का इस्तेमाल तो नहीं दिखेगी चेहरे पर दरार
ओम्ब्रे लिप्स
ओम्ब्रे लिप्स देखने में काफी अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप ब्यूटी ब्लेंडर की मदद ले सकती हैं। ब्यूटी ब्लेंडर फाउंडेशन के अलावा लिप लाइनर को भी अच्छी तरह ब्लेंड करता है। इसके लिए पहले आप अपने लिप्स को लाइन करें और एक डार्क लिप लाइनर से किनारों को भरें। फिर अपने होठों के बीच में हल्का लिप कलर लगाएं। अपने ब्लेंडर की सहायता से ब्लेंड करें। आपके लिप्स का एक न्यू लुक तैयार है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों