अपने हाथों का अतिरिक्त ध्यान रखने के लिए लड़कियां मेनीक्योर करवाना पसंद करती हैं। जहां कुछ लड़कियां महीने में एक या दो बार ही मेनीक्योर करवाती हैं, वहीं कुछ लड़कियों को मेनीक्योर करना काफी अच्छा लगता है। ऐसी लड़कियों को naked nails बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते, लेकिन हर हफ्ते सैलून में जाना संभव नहीं होता। इस स्थिति में लड़कियां घर पर ही मेनीक्योर करती हैं, हालांकि घर पर मेनीक्योर करते समय आपको पार्लर फिनिश लुक नहीं मिल पाता और आपको समझ नहीं आता कि गड़बड़ कहां हो रही है।
यह सच है कि घर पर आपको पार्लर लुक फिनिश मिलना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि ना तो आप उतनी एक्सपर्ट हैं और ना ही आपके पास पार्लर की तरह instrument होंगे। लेकिन फिर भी अगर आप एक परफेक्ट लुक चाहती हैं तो आप कुछ ब्यूटी हैक्स अपना सकती हैं। जी हां, यह ट्रिक्स आपके मेनीक्योर को next level पर ले जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही ब्यूटी हैक्स के बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें:यह छोटी-छोटी गलतियां आपके नेल्स को पहुंचाती हैं बड़ा नुकसान
बर्फ के पानी का इस्तेमाल
मेनीक्योर के दौरान जब नेल्स को पेंट करने की बारी आती है तो उसे सूखने में काफी वक्त लगता है। ऐसे में अगर आप एक छोटी सी भी गलती कर लें तो नेल्स का पूरा लुक ही खराब हो जाता है। लेकिन अगर आप कम समय में एक परफेक्ट लुक चाहती हैं तो एक मिनट के लिए बर्फ के ठंडे पानी में अपने नेल्स को डुबोएं। इससे आपका नेलपेंट काफी जल्दी सूखेगा। साथ ही इससे आपको एक अच्छा लुक भी मिलेगा।
लूफा का इस्तेमाल
वैसे तो लूफा का इस्तेमाल नहाने के दौरान किया जाता है, लेकिन यह आपके मेनीक्योर लुक को कई गुना बेहतर बना सकता है। अगर आपका लूफा पुराना हो गया है और आप उसे बाहर फेंकने की सोच रही हैं तो आप उसकी जाली का कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। खासतौर से, नेलपेंट लगाते समय उसके लुक को बेहतर व यूनिक बनाने में यह काम आता है। बस आप लूफा में से थोड़ी सी जाली काटें और उसे पेंट करके अपने नेल्स पर अप्लाई करें। फिर देखिए आपको कितने अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।
ऑयल स्प्रे से करें सेट
कुकिंग ऑयल स्प्रे सिर्फ किचन में ही काम नहीं आता, बल्कि आप इसकी मदद से अपने मेनीक्योर को सेट भी कर सकती हैं। एक बार पॉलिश लगाने के बाद, अपने नाखूनों को लगभग छह इंच दूर तेल से स्प्रे करें। ऑयलस्प्रे न केवल आपके नेल पॉलिश की ऊपरी परत को सुखा देगा, बल्कि आपके नाखूनों को थोड़ा चिकना भी कर देगा। इसके अलावा यह स्प्रे आपके क्यूटिकल्स को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करेगा। क्यों है ना यह कमाल की ट्रिक।
इसे भी पढ़ें:नकली आईलैशेज को इन हैक्स की मदद से करें क्लीन
पानी व व्हाइट विनेगर का मिश्रण
अगर आप मेनीक्योर के दौरान अपने नेल्स को सच में एक परफेक्ट फिनिश देना चाहती हैं तो पानी और व्हाइट विनेगर का मिश्रण आपके काफी काम आ सकता है। नेलपेंट रिमूवर से अपनी पुरानी नेलपेंट को हटाने के बाद और अपने नेल्स को दोबारा पेंट करने से पहले अपने नाखूनों को पानी और सफेद सिरके के मिश्रण में भिगो दें। इन दोनों सामग्रियों को एक कटोरे में मिलाएं और कुछ मिनटों के लिए अपनी उंगलियों को इसमें डुबोएं। सिरका नेल पॉलिश रिमूवर से बचे किसी भी तेल या मॉइस्चराइज़र को हटाने और किसी भी बबल्स को रोकने में मदद करेगा।
Image Credit:(@freepik,static-bebeautiful-in.unileverservices)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों