बरसात का मौसम आते ही अधिकतर महिलाओं को स्किन और बालों से जुड़ी परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को लम्बा, घना और सुन्दर बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर बरसात के मौसम में अपने बालों की केयर कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की क्या राय है।
बरसात के मौसम में बाल बार-बार गीले होने की वजह से झड़ने लगते हैं और बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन अगर आप भी बरसात के मौसम में झड़ते बालों की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर 3 नुस्खे आजमा सकती हैं। इन तीनों नुस्खों को करने का तरीका भी बहुत आसान है। आप इसे कर बरसात में बालों को स्वस्थ रख सकती हैं।
सबसे पहले आप हर एक दिन छोड़ कर बालों में तेल की मसाज कर सकती हैं। इससे आपके बाल स्वस्थ और मजबूत बनेगे।
तेल से मसाज करने के लिए एक कटोरी में नारियल तेल और जैतून का तेल मिक्स कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
आप चाहें तो नीम पाउडर से हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। नीम से हेयर मास्क बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।
इसके लिए आप नीम के पत्तों को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल ऐड कर पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को अपने बालों पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें, फिर आप हेयर वॉश कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें बालों को मजबूत बनाने वाला हेयर ऑयल, झड़ने की समस्या भी होगी कम
इसके अलावा आप नींबू और नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके लिए आपको एक कटोरी में नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करना है।
अब आप इसमें नींबू के रस की कुछ बून्द मिक्स कर दें, दोनों को मिक्स कर बालों की मसाज कर सकती हैं।
इन तीनों उपाय को कर आप बरसात के मौसम में अपने बालों की केयर कर सकती हैं।
नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।