बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण त्वचा डल और बेजान दिखने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हवा में फैलने वाले कीटाणु त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके लिए जरूरी है आप समय-समय पर अपनी त्वचा का ध्यान रखें, ताकि स्किन पर किसी तरह की प्रॉब्लम न हो। साथ ही, ड्राईनेस भी दूर हो सके। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले फेस पैक की जगह पर घर बनाएं फेस पैक। इसे आप घर पर मौजूद चीजों से तैयार कर सकती हैं। इससे त्वचा की रंगत दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आपको पार्लर जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी।
खीरे और दही का फेस पैक
चेहरे की ड्राईनेस को दूर करने के लिए खीरे और दही क फेस पैक अप्लाई करें। इससे त्वचा पर चमक बनी रहती है। साथ ही, चेहरा हाइड्रेट रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों चीजों में नेचुरल प्रोपर्टीज होती है, जो चेहरे को अंदर से हाइड्रेट करता है। इसे आप घर पर कभी भी बनाकर लगा सकती हैं।
इस तरह बनाएं फेस पैक
- इसके लिए आपको एक खीरा लेना है। इसे छिलकर कद्दूकस से ग्रेट करना है।
- फिर इसके रस को 2 चम्मच दही में मिक्स करना है।
- अब इसमें थोड़ा सा रोज वाटर डालकर चेहरे पर लगाना है।
- इसके बाद 30 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करें। इसे लगाने से आपके चेहरे की रंगत दोगुनी हो जाएगी।
- इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार अप्लाई कर सकती हैं।
शिया बटर और नारियल तेल का फेस पैक
आप चेहरे की ड्राईनेस को दूर करने के लिए शिया बटर और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। दोनों चीजें ही चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही, इससे त्वचा के पोर्स भी ओपन हो जाते हैं। इसका पैक भी आप अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
इस तरह अप्लाई करें फेस पैक
- इसके लिए आपको एक कटोरी में शिया बटर लेना है और इसे अच्छे से मेल्ट करना है।
- अब इसमें 2 चम्मच नारियल तेल को मिक्स करना है।
- इसके बाद इसे ठंडा होने दें।
- इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। करीब 30 मिनट लगा रहने दें।
- इसके बाद टिश्यू से चेहरे को साफ करें।
- इससे आपके चेहरे की ड्राईनेस कम हो जाएगी।
चेहरे पर घर के बने फेस पैक को अप्लाई करें। ये नेचुरल चीजों से बनाएं जाते हैं। साथ ही, चेहरे की परेशानियों को दूर करते हैं। लेकिन अगर आपको कोई और स्किन से जुड़ी समस्या है, तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन के लिए शिया बटर को ऐसे करें 'ब्यूटी रूटीन' में शामिल
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूले।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों