ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये फेस मास्क, इस तरह करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट की मदद से कुछ चीजों के बारे में बताया है जिनकी मदद से आप फेस मास्क बना सकती हैं और इन फेस मास्क का इस्तेमाल आप ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किया जा सकता है। 

glowing skin homemade face mask

चेहरे की चमक बन रही इसके लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जहां ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं तो वहीं कई बार इन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने के बाद परिणाम इच्छा-अनुसार नहीं आता है। लेकिन, अब आप घर पर ही सस्ते में ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। घर में मौजूदकुछ चीजों का इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किया जा सकता हैं इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ चीजों के बारे में बताया है जिनका इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किया जा सकता हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने हमें जिन चीजों के बारे में बताया है उनकी मदद से फेस मास्क बनाया जा सकता है और इस फेस मास्क का इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किया जा सकता है।

चावल का आटा, आलू का रस और शहद का बनाएं फेस मास्क

home made face mask for glowing skin in monsoon season

सामग्री

  • 2 आलू
  • 4 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 4 बड़े चम्मच शहद

इस तरह करें इस्तेमाल

  • आलू को कद्दूकस करके पानी निकाल लें।
  • इस पानी में चावल का आटा और शहद मिलाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
  • इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज कर लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।

चंदन पाउडर, खीरा और नींबू की मदद से बनाएं फेस मास्क

face mask home made for glowing skin

सामग्री

इस तरह करें इस्तेमाल

  • खीरे का जूस निकाल लें।
  • इस जूस में चंदन पाउडर और नींबू का रस मिलाएं
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • पेस्ट के सूख जाने के बाद चेहरे को धो लें।
  • चेहरे को मॉइस्चराइज कर लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।

नोट-अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें :दमकती त्वचा पाने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP