सुंदर आंखें चेहरे की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देती हैं। इसलिए महिलाएं अपनी आंखों पर खास ध्यान देती हैं। हालांकि, ज्यादातर महिलाओं को यह पता ही नहीं होता कि उनके आंखों की शेप कैसी है। इसके कारण उनका आई मेकअप खराब हो जाता है। खासतौर पर हुडेड आईज वाले लोगों को आईलाइनर लगाने में परेशानी होती है, क्योंकि यह फैल जाता है। आज हम आपको उन हैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप परफेक्ट आई मेकअप कर सकती हैं।
हुडेड आईज कैसी होती हैं?
जिन लोगों के आंखों के ऊपर एक और लेयर होती है, वह आंखें हुडेड आईज कहलाती है। इससे आंखें छोटी नजर आती है। इसके कारण आईमेकअप करने में काफी परेशानी होती है। हालांकि, यह नेचुरली भी होती है लेकिन उम्र बढ़ने के कारण भी ऐसा होता है।
जेल आईलाइनर का करें इस्तेमाल
हुडेड आईज में विंग्स आईलाइनर लगाना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए जिन महिलाओं की हुडेड आईज होती है उन्हें लिक्विड आईलाइनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे लाइनर फैलने का डर रहता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपको पूरी आंखों पर लाइनर नहीं लगाना है, केवल विंग्स बनाएं।
नीचे की लैशलाइन पर आईलाइनर न लगाएं। इससे सारा ध्यान नीचे की ओर चला जाता है, जिसके कारण आपकी आंखें बंद नजर आएंगी। आपको अपनी अपर आई पर ध्यान देना चाहिए, इससे आपकी आंखें बड़ी नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें:अपनी ड्रेस के हिसाब से सिलेक्ट करें आईलाइनर के ये डिफरेंट कलर्स
प्राइमर है जरूरी
हुडेड आईज वाली महिलाओं की सबसे आम समस्या है कि जब वह आईलाइनर लगाती हैं तो क्रीज बन जाती है। इसके लिए आपको प्राइमर का उपयोग करना चाहिए। आई प्राइमर लगाने से स्मूद बेस बनेगा, जिससे क्रीजिंग नहीं होती है। हालांकि, आप चाहें तो फेस प्राइमर भी लगा सकती हैं लेकिन यह थिक होता है। परफेक्ट आईलाइनर लगाने के लिए आपको आई प्राइमर की खरीदना चाहिए। (कलर्ड आईलाइनर के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें:आईलाइनर के भी होते हैं डिफरेंट टाइप, जानें कौन-सा है बेस्ट
डिफरेंट कलर करें ट्राई
हुडेड आईज के लिए आपको ब्लैक के अलावा अन्य कलर के आईलाइनर आजमाने चाहिए। डार्क कलर के आईलाइनर से हुडेड आईज बड़ी और चौड़ी लगती है। इससे ऐसा लगेगा कि आपने अपनी पूरी पलकों पर लाइनर लगाया है। इससे आपका लुक भी अलग लगेगा। कॉर्नर पर खास ध्यान दें।
हुडेड आईज पर ऐसे करें मेकअप
- आंखों के ऊपर आईशैडो लगाएं। कोशिश करें कि आप ब्राइट कलर की चुनें। इससे आपका आई मेकअप ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाई देगा। हमेशा आईशैडो को आई लिड पल लगाएं। अब अपनी आंखें खोल लें। फिर इसे हाथों से ब्लेंड कर लें।
- अब अपनी आंखों पर आईलाइनर लगाएं। विंग्स बनाएं। इनर कॉर्नर से शुरुआत करें। आईलाइनर का केवल एक ही कोट लगाएं। हुडेड आईज पर मोटा आईलाइनर अच्छा नहीं लगता है।
- विंग आईलाइनर लगाते वक्त आंखें बंद न रखें। ऐसा करने से आईशैडो खराब हो सकता है। ऐसे में आंखें खुली रखें और कॉर्नर पर विंग्स बनाएं।
- अब कॉटन स्वैब की मदद से लाइन्स को शार्प करें।
- अब आखिर में ऊपरी लैश लाइन पर मस्कारा लगाएं।
- लीजिए हो गया आपका आई मेकअप।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों