Thick Eyelashes: पलकों को घना और लंबा बनाने में कारगार है ये तेल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

पलकों की देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों से बने तेल को रोजाना रात में लगा सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

eyelashes hair growth ()

हम सभी चाहते हैं हमारी पलकें लंबी और घनी नजर आए। इसके लिए आपको मार्केट में बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। जरूरी नहीं है कि इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

पलकों के बालों की देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों की मदद लेकर तेल तैयार कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं घनी और लंबी पलकों के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल। साथ ही, जानेंगे इन चीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में-

लंबी और घनी पलकों के लिए किन चीजों को आजमाएं?

aloe vera gel for eyelashes

  • एलोवेरा जेल
  • बादाम का तेल

पलकों पर एलोवेरा जेल को लगाने के फायदे क्या हैं?

  • एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आइब्रो के बालों को पोषण देने में मदद करते हैं।
  • यह त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद करता है।
  • बालों और स्किन को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।

बादाम के तेल को आईलैशेज पर लगाने से क्या होता है?

  • नए बाल उगाने में बादाम का तेल सहायता करता है।
  • यह बालों को सही मात्रा में पोषण देने में मददगार है।

लंबी और घनी पलकों के लिए घरेलू उपाय

long eyelashes

  • एक बाउल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल के डालें।
  • इसमें अब एलोवेरा के पौधे से जेल को निकालकर डालें।
  • दोनों चीजों को मिक्स करके आप स्पूली ब्रश की मदद से आईलैशेज के बालों पर लगाएं।
  • रोजाना रात को सोने से पहले नाइट स्किन केयर रूटीन में इस तेल को शामिल कर सकती हैं।
  • रात भर लगे रहने से यह आपके आईलैशेज को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करेगा।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको पलकों की देखभाल करने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP