herzindagi
expert tips for ice facial

क्या सेलेब्स की तरह करना चाहिए आइस फेशियल? जानें एक्सपर्ट की राय

आजकल सेलिब्रिटी आइस फेशियल काफी पसंद कर रहे हैं। आप इसे बिना एक्सपर्ट के न करें।
Editorial
Updated:- 2024-03-14, 16:16 IST

बॉलीवुड सेलिब्रिटी काफी सारे स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर आइस फेशियल काफी वायरल हो रहा है। आलिया से लेकर दीपिका पादुकोण तक हर कोई इसे ट्राई कर चुका है। लेकिन क्या यह हर स्किन टाइप के लिए सही होता है। इससे ग्लो आता है या स्किन की समस्याएं बढ़ती हैं। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में। डॉक्टर मानसी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी है। आपको बता दें कि ये एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और अक्सर ऐसी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

आइस फेशियल के फायदे

ICE Facial

आइस फेशियल कई स्किन प्रॉब्लम के लिए अच्छा होता है। जैसे- पफीनेस, खुले हुए पोर्स को लॉक करने के लिए और फ्रेश लुक के लिए। इसलिए कई सारे लोग इसे करते हैं। लेकिन इसको कभी-कभी ही स्किन पर ट्राई करना सही रहता है। आप इसे महीने में एक या दो बार ही करें। इससे ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें। आप इसे मेकअप से पहले लगा सकती हैं। इससे यह ज्यादा समय के लिए टिका रहता है।

आइस फेशियल के साइड इफेक्ट्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manasi Shirolikar | Dermatologist (@dr.manasi.skin)

अगर आप इसका इस्तेमाल स्किन पर ज्यादा करते हैं या सीधे स्किन पर लगाते हैं तो इससे रेडनेस, इरिटेशन, स्किन जलने का खतरा होने लगता है। कई बार आइस लगाने से आपके चेहरे पर खून के दाग जमा होने लगते हैं जो स्किन को और ज्यादा दिक्कत पैदा करते हैं। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल किसी भी स्किन टाइप पर नहीं करना चाहिए। आप इसकी जगह पर रेगुलर स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। इससे आपकी स्किन ज्यादा हेल्दी नजर आएगी। (हेयर केयर टिप्स)

इसे भी पढ़ें: बालों को हेल्दी रखने के लिए सोने से पहले फॉलो करें ये टिप्स

इन बातों का रखें ध्यान

Skin care

  • बर्फ को सीधे तौर पर त्वचा पर न लगाएं। वरना जलन हो सकती है।
  • आप इसकी जगह पर लेजर ट्रीटमेंट ले सकती हैं।
  • किसी भी स्किन टाइप पर आइस फेशियल न करें बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए।
  • एक्सपर्ट की दी हुई सारी जानकारी का ध्यान रखें ताकि त्वचा खराब न लगे।
  • इसकी जगह आप रेगुलर स्किन केयर को फॉलो करें।

नोट: एक्सपर्ट की राय के बिना किसी भी चीज का इस्तेमाल चेहरे पर न करें। एक बार इसका पैच टेस्ट जरूर करें। (घर पर फेशियल करने का तरीका)

इसे भी पढ़ें: Skin Care: एक्‍सपर्ट से जानें बालों और त्‍वचा के लिए सही तौलिए का इस्तेमाल करना

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।