Fri Mar 27, 2026 | Updated 03:19 AM IST HZ Awards 2026
image

कोलेजन बढ़ाने के लिए काम आएगी ये चीजें, एक्सपर्ट से जाने इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप भी कोलेजन को बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर कुछ उपाय आजमा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-04-24, 20:39 IST

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और तेज धूप से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए अधिकतर महिलाएं कई उपाय करती है। यही नहीं कुछ महिलाएं कोलेजन को बढ़ाने के लिए भी कई प्रयास करती है। अगर आप भी घटते कोलेजन की वजह से काफी परेशान रहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए खास हो सकती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-04-21T140217.767

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें कर कोलेजन को बढ़ा सकती हैं और अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार भी रख सकती है। यही नहीं गर्मी के मौसम में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से भी आप राहत पा सकती हैं। आईए जानते हैं इस पर ब्यूटी एक्सपर्ट की क्या राय है।

कोलेजन बढ़ाने का तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि महिलाएं कोलेजन को बढ़ाने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी घटने कोलेजन की वजह से काफी परेशान रहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर स्किन की केयर कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ खट्टे फलों का इस्तेमाल कर घर पर फेस पैक बनाने होंगे। आप नेचुरल फ्रूट्स की मदद से कोलेजन को बढ़ा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:  घर पर इस आसान तरीके से बनाएं फेस क्रीम, बस इस एक चीज की पड़ेगी जरूरत

घर पर बनाएं फेस पैक

घर पर रहकर खास फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले संतरा का रस निकाल ले। इस रस में कुछ नींबू की बूंद और अंगूर के जूस को मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में थोड़ा दही और थोड़ा शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को आप कम से कम 15 मिनट तक फेंटे उसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।अब आप इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-04-21T140213.411

ध्यान रहे आपको अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर सुखाने के बाद ही इस पेस्ट का इस्तेमाल करना है। ऐसा करने से आपको काफी हद तक आराम देखने को मिल सकता है। आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। फेस पैक को आप कम से कम 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखें। 

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन वाले भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना हो सकती है प्रॉब्लम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।