herzindagi
easy hacks  lipstick

DIY Lipstick:सूख गई है लिक्विड लिपस्टिक तो उसे फेंकने की बजाय नारियल तेल की मदद से दोबारा करें ऐसे इस्तेमाल

आपको लिक्विड लिपस्टिक लगाना पसंद है लेकिन वो सूख गई है तो ऐसे में आप इस एक इंग्रीडिएंट से इसे आप ठीक कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-14, 15:05 IST

Lipstick Hacks: लिपस्टिक लगाना हर लड़की और महिला को बेहद पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें लगाने से लुक में चार चांद लग जाते हैं। इससे चेहरे की रौनक बढ़ जाती है। इसलिए अक्सर महिलाएं अलग-अलग ब्रांड की लिपस्टिक खरीदती हैं। अपने स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक का कलर लेती हैं। इससे लिप्स काफी सुंदर लगते हैं। जब भी हम बाहर जाते हैं तो इनका इस्तेमाल करते हैं वरना घर पर बहुत कम ही इन्हें लगाते हैं ऐसे में ये रखे-रखे सूख जाती है।

इसके बाद हम इसे फेंक देते हैं। लेकिन आपको ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप इसे नारियल के तेल की मदद से दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं। बस आपको इसके लिए यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

नारियल तेल से लिपस्टिक करें ठीक

Coconut oil for lipstick

नारियल तेल आपके बालों और ब्‍यूटीफुल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल लिपस्टिक को सही करने में भी कर सकती हैं। इससे आपके लिप्स भी मॉइश्चराइज रहेंगे। इसी के साथ आपकी पुरानी लिपस्टिक दोबारा इस्तेमाल में आ जाएगी। 

लिपस्टिक को ठीक करने का तरीका

  • इसके लिए आपको नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी।
  • आपको कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल लेना है और उसकी 4-5 बूंदें लिपस्टिक में मिलानी है।
  • फिर आपको अपनी लिपस्टिक को अच्छे से हिलाना है।
  • अब इसे 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख देना है।
  • इसके बाद आप इसे दोबारा अपने लिप्स पर लगा सकती हैं। ये पहले की तरह क्रीमी (नारियल तेल के फायदे) और स्मूद हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पुरानी और ड्राई लिपस्टिक को इन 5 हैक्‍स की मदद से दोबारा इस्‍तेमाल करें

नारियल तेल के फायदे

Lipstick hacks

नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा की फर्मनेस और इलास्टिसिट को मेंटेन करने का काम करता है। इस तेल में विटामिन ई और ए भी पाया जाता है, जो स्किन को कई सारी समस्याओं से दूर रखता है। बालों की ग्रोथ के लिए भी नारियल का तेल काफी अच्छा होता है। अगर आप रात में इसका इस्तेमाल स्किन या बालों में करती हैं तो इससे दोनों चीजें हेल्दी (स्किन पर नारियल तेल के फायदे) रहती हैं। लिप्स की स्किन को भी ये स्मूथ बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए आप चाहे तो इसकी मदद से लिप बाम भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सूखे हुए मेकअप प्रोडक्ट्स को इन ट्रिक्स से दोबारा करें इस्तेमाल

इन तरीकों को ट्राई करें और ड्राई लिपस्टिक को घर पर ही नारियल के तेल से सही करें। इससे आपको इसे फेंकने और नई लिपस्टिक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।