खूब चढ़ेगा हाथों पर मेहंदी का रंग जब लगाएंगी यह तेल, जानें बनाने का तरीका

मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए आपको सबसे पहले हथेली के आकार को समझना चाहिए। इसके लिए आप ऑनलाइन मेहंदी के डिजाइन देख सकते हैं। 

how to darker mehndi colour

कहते हैं कि मेहंदी लगाना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि जितना हथेली पर रची मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है, उतना ही आपका जीवनसाथी आपसे प्यार करता है। लेकिन अब ये कितना सच है वो हम तो नहीं जानते हैं।

जीवनसाथी प्यार करें या नहीं, लेकिन हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा नुस्खा जिसकी मदद से आप अपने हाथों में लगी मेहंदी के रंग को गाढ़ा कर पाएंगी। बता दें कि मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप घरेलू चीजों की सहायता ले सकती हैं और अपने हाथों पर लगी मेहंदी की शोभा बढ़ा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाये मेहंदी के रंग को गहरा करने वाला यह घरेलू उपाय।

मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए क्या करें?

mandala art bridal mehndi design

  • मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए सबसे पहले सुखी हुई मेहंदी को हल्के हाथों से आपस में रगड़कर उतार लें।
  • इसके बाद 5 से 6 लॉन्ग की कलियां लें। (मेहंदी के आसान डिजाइंस)
  • इन्हें फ्राइंग पैन में रखकर आप धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक भून लें।
  • इसमें से निकलने वाले धुएं से अपने हाथों को सेख लें।
  • करीब 5 से 10 मिनट तक आप इसी तरह से हाथों को भुनी हुई लॉन्ग के धुएं में सेखें।
  • इसके बाद एक कटोरी में सरसों के तेल को गर्म करें और इसमें भुनी हुई लौंग की कलियों को डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके ठंडा होने दें।
  • इसके बाद इस तेल को रुई की मदद से मेहंदी वाले हाथों पर लगा लें।
  • 15 से 20 मिनट तक यह तेल त्वचा के अंदर चला जाएगा।

इसे भी पढ़ें:Mehndi Tips: मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए करें इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल

लौंग और सरसों के तेल को मिक्स करके हाथों पर लगाने के फायदे क्या हैं?

clove for mehndi

  • लौंग और सरसों के तेल की तह्सीर गर्म होती है और इन दोनों को मिक्स करके हाथों पर लगाने से यह मेहंदी के रंग को गहरा करने में सहायता करता है।
  • वहीं यह तेल आप आपके हाथों को सही तरीके से मॉइस्चराइज करने में भी काफी मददगार साबित होता है।

अगर आपको मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP