herzindagi
image

दोमुंहे बालों को रिपेयर करने के लिए लगा सकते हैं ये 2 तरह के हेयर मास्क, जानें फायदे

 दोमुंहे बालों को रिपेयर करने के लिए आप घर की चीजों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें। इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है। इससे बाल नेचुरली अच्छे रहते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-09, 16:09 IST

दोमुंहे बाल तब होते हैं, जब बालों में नमी कम होने लगती है। इसलिए हम अक्सर पार्लर जाकर अपने बालों के लिए ट्रीटमेंट लेते हैं, ताकि दोमुंहे बालों की समस्या को कम किया जा सके। इसके लिए कई सारी महिलाएं बालों की कटिंग भी करा देते हैं, ताकि बालों की ग्रोथ दोबारा बढ़ सके। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में आप घर पर बने हेयर मास्क को अप्लाई करें। इन्हें बनाना और लगाना दोनों आसान है। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के हेयर मास्क को लगाने से आपके दोमुंहे बालों की समस्या कम हो सकती है।

केला और नारियल तेल हेयर मास्क

बालों में प्रोटीन के लिए केला अच्छा होता है। इसे लगाने से बाल सॉफ्ट और शाइनी होते हैं। वहीं नारियल तेल बालों में नमी बनाएं रखता है। इसलिए आप इन दोनों के हेयर मास्क को बालों में हफ्ते में 1 से 2 बाल जरूर लगाएं।

Banana hair pack

दोमुंहे बालों के लिए हेयर मास्क

  • इसके लिए आपको एक पका हुआ केला लाने है।
  • इसे कटोरी में चम्मच की मदद से मैश करें।
  • फिर इसमें 2 चम्मच नारियल के तेल को मिक्स करें।
  • अब इसे हाथों की मदद से बालों में पार्टिशन करके इसे लगाएं।
  • हल्के हाथों से बालों में मसाज करें।
  • करीब 30 मिनट लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को शैंपू से साफ करें।
  • इसे हफ्ते में 1 से 2 बार लगाने से आपके बाल सिल्की और शाइनी हो सकते हैं।

मेथी और दही हेयर मास्क

मेथी दाना बालों की ग्रोथ करने में मदद करता है। वहीं दही बालों को सिल्की और शाइनी बनाता है। इससे दोमुंहे बालों की समस्या कम हो सकती है।

Hair mask for split ends

इसे भी पढ़ें: Splits End Home Remedies: दो मुंहे बालों की समस्या इस आसान घरेलू नुस्खे की मदद से हो सकती है कम

दोमुंहे बालों में लगाएं मेथी और दही हेयर मास्क

  • इसके लिए आपको मेथी दाने को भिगोकर रखना है।
  • अगली सुबह उठकर इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं।
  • अब इसमें 2 चम्मच दही को मिक्स करें।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करके अपने बालों में अप्लाई करें।
  • फिर शैंपू से बालों को साफ करें।
  • बालों में किसी भी तरह के सीरम को अप्लाई न करें।
  • इससे आपके बालों की दोमुंहा की समस्या को हो सकती है।

बालों में हेयर मास्क बाजार से खरीदकर नहीं बल्कि घर पर ही इसे बनाएं। घर की चीजों में किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है। इसलिए आप इसे कभी भी लगा सकती हैं। लेकिन बालों में या स्कैल्प में किसी और तरह की समस्या है, तो इसके लिए एक्सपर्ट की राय लेना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: Split End Treatment: एक्सपर्ट टिप्स को करें फॉलो, कम हो जाएंगे दोमुंहे बाल

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।