सिल्की और शाइनी बाल हम सभी को पसंद होते हैं। लेकिन यह ड्राई होते हैं, तो इससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है। साथ ही, इससे हम सही तरीके से हेयर स्टाइल भी नहीं बना पाते हैं। ऐसे में हम बालों में कटिंग करा लेते हैं या महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। इससे बाल थोड़े समय के लिए हेल्दी रहते हैं। लेकिन आप इन्हें नेचुरली तरीके से सही रखना चाहती हैं, तो इसके लिए आप डॉक्टर रश्मि शर्मा के बताए गए तरीके को ट्राई करें। इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे। आपको बता दें कि यह डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, जो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्यूटी वीडियो को शेयर करती हैं। आप भी इनके बताए गए तरीके से घर पर मास्क बनाएं। इससे बाल हेल्दी रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कैसे बनाएं ये हेयर मास्क।
हेयर मास्क के लिए सामग्री
- दही- 1 चम्मच
- अंडा- 1
- नारियल तेल-1 चम्मच
हेयर मास्क बनाने के तरीका
View this post on Instagram
- इसके लिए आपको एक कटोरी में अंडे के सफेद भाग को लेना है।
- अब इसमें 1 चम्मच दही को मिक्स करना है।
- इसमें नारियल तेल को मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
- इसका एक पेस्ट तैयार करें।
बालों में हेयर मास्क अप्लाई करने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले कॉम्ब से अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें।
- अब इस मास्क को ब्रश की मदद से अपने बालों में अप्लाई करें।
- आप चाहें तो हल्के हाथों से मसाज भी कर सकती हैं।
- इसे 15 मिनट अपने बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद शैंपू लगाकर अपने बालों को साफ करें।
- फिर नेचुरल तरीके से बालों को ड्राई करें।
- इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप घरेलू नुस्खों को ट्राई कर रही हैं, तो बाजार के प्रोडक्ट को न लगाएं।
- बालों में कोई एलर्जी है, तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। तभी बालों में किसी चीज को लगाएं।
- बालों के टेक्सचर को ध्यान में रखते हुए घरेलू चीजों को अप्लाई करें।
डॉक्टर रश्मि के बताए गए तरीके से आप घर पर हेयर मास्क बनाकर अप्लाई करें। इससे आपके ड्राई बाल हेल्दी रहेंगे। साथ ही, बालों को पोषण मिलेगा। लेकिन आप एक बार अपने डॉक्टर की सलाह लेना भी न भूलें।
इसे भी पढ़ें: बालों में डालनी है नई जान तो इस घरेलू नुस्खे का करें इस्तेमाल
नोट: बालों में किस भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों