DIY Herbal Face Wash : चेहरे की सुंदरता रहेगी कायम अगर ट्राई करेंगी यह हर्बल फेस वॉश, जानें इसे बनाने का तरीका

इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट की मदद से कुछ हर्बल फेस वॉश के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप चेहरे की सुंदरता कायम रख सकती हैं साथ ही स्किन की जुड़ी समस्या भी कम हो सकती है। 

face wash for glowing skin

मौसम बदलने के दौरान स्किन से जुड़ी कई समस्या पैदा हो जाती हैं साथ ही चेहरे का ग्लो बना कम हो जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए जहां महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद ये समस्या दोबारा शुरू हो जाती हैं। वहीं इस समस्या से कैसे निजात पाया जाए इसके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू से बात की और उन्होंने कुछ DIY हर्बल फेस वॉश के बारे में बताया हैं जिनकी मदद से चेहरे की जुड़ी समस्या कम हो सकती है साथ चेहरे की सुंदरता बनी रहेगी।

कच्चे दूध की मदद से बनाए DIY हर्बल फेस

raw milk for face wash

एक्सपर्ट के अनुसार, कच्चे दूध की मदद से आप घर पर ही DIY हर्बल फेस वॉश बना सकते हैं। कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और फैटी एसिड्स जैसे गुण होते हैं और ये सभी गुण चेहरे के लिए भी फायदेमंद भी है। एक्सपर्ट ने ये बताया कि कच्चे दूध में कुछ चीजों को ऐड करें और इस DIY हर्बल फेस वॉश को चेहरे पर अप्लाई करें। इस DIY हर्बल फेस वॉश को इस्तेमाल करने से जहां स्किन से जुड़ी समस्या से राहत मिलेगी तो वहीं स्किन पर ग्लो भी आएगा।

कच्चा दूध और नारियल का दूध

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध
  • 2 बड़े चम्मच नारियल का दूध

इस तरह करें इस्तेमाल

  • नारियल का दूध और कच्चा दूध मिक्स करें।
  • इस चेहरे पर अप्लाई करें।
  • 10 मिनट तक मसाज करें।
  • इसके बाद चेहरे को धो लें।
  • ये उपाय हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

कच्चा दूध, बेसन और नींबू

face wash skin care

सामग्री

  • 4 बड़े चम्मच कच्चा दूध
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच नीबू का रस

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक कटोरी में बेसन लें।
  • इसमें कच्चा दूध मिलाएं।
  • इसके बाद इस पेस्ट में नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • पेस्ट सूख जाने के बाद चेहरे को धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP