हम सभी जानते हैं कि त्वचा की देखभाल करना कितना जरूरी होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए स्किन केयर रूटीन को फॉलो भी करते हैं। वहीं क्या आप जानती हैं कि जिस तरह से चेहरे की त्वचा की देखभाल करना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह बॉडी की त्वचा को भी देखभाल की जरूरत पड़ती है।
आजकल तेज धूप के कारण चेहरे के साथ-साथ बॉडी की त्वचा भी काली पड़ जाती है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी स्क्रब जिसके इस्तेमाल से बॉडी की त्वचा का कालापन हो सकता है कम। साथ ही बताएंगे उसके फायदे और बनाने का तरीका।
आवश्यक सामग्री
- कॉफ़ी
- बेसन
- नारियल का तेल
बेसन के फायदे
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- बता दें कि स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए भी बेसन बेहद फायदेमंद होता है।(घर पर ही ऐसे बनाएं हर्बल फेस मास्क)
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।

नारियल के तेल के फायदे
- नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व त्वचा में किसी भी तरह के इन्फेक्शन को दूर भगाने में बेहद लाभदायक साबित होते है।
- साथ ही नारियल का तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मददगार साबित होता है।
कॉफी के फायदे
- कॉफी पाउडर स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।
- साथ ही कॉफी पाउडर धूप से होने वाले स्किन डैमेज से भी बचाता है।
- कॉफी का इस्तेमाल स्किन की गंदगी को खत्म करने के लिए भी किया जाता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- घर में बॉडी स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में जरूरत अनुसार कॉफ़ी और बेसन डालें।
- इसमें आप जरूरत अनुसार नारियल का तेल मिलाएं।
- इन तीनों चीजों को मिक्स करके स्क्रब बना लें।
- आप इसका इस्तेमाल नहाते समय कर सकती हैं।
- करीब 5 से 10 मिनट तक बॉडी पर स्क्रब करने के बाद आप कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- आप चाहे तो पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।(रिंकल्स कम करने के घरेलू नुस्खे)
- इस स्क्रब को आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको टैनिंग को रिमूव करने के लिए घर पर मौजूद चीजों से बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों