Fri Apr 10, 2026 | Updated 04:04 AM IST HZ Awards 2026
image

Beetroot for Skin: चेहरे की ढीली स्किन पर लगाएं चुकंदर, जानें आइस क्यूब बनाने का तरीका

चेहरे की स्किन ढीली पड़ गई है, तो ऐसे में आप चुकंदर का इस्तेमाल करें, ताकि आपके स्किन टाइट और ग्लोइंग नजर आएगी। आइए बताते हैं कैसे आप चुकंदर के आइस क्यूब को बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 18:02 IST

बढ़ती उम्र, प्रदूषण और सही देखभाल न मिल पाने के कारण चेहरे की त्वचा अपनी कसावट खोने लगती है। ढीली त्वचा और चेहरे पर दिखने वाली बारीक रेखाएं अक्सर इंसान को उम्र से बढ़ा दिखाती है। हालांकि, महंगे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट से कुछ समय के लिए ढीली त्वचा सही हो जाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर स्किन का हाल पहले जैसा हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप चुकंदर के आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसका नुस्खा शेयर किया है, जिससे आपकी त्वचा भी ग्लोइंग नजर आएगी।

त्वचा के लिए क्यों अच्छा होता है चुकंदर?

चुकंदर विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे स्किन टाइट होती है। जब हम इसे बर्फ के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो यह चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को तेज कर देता है, जिससे त्वचा में तुरंत निखार और कसावट महसूस होती है। इसलिए इसका इस्तेमाल सबसे अच्छा माना जाता है।

2 - 2026-04-08T125744.811

चुकंदर के आइस क्यूब कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। अब एक मलमल के कपड़े की मदद से या छलनी से दबाकर इसका शुद्ध रस निकाल लें।
  • चुकंदर के रस में आधा कप गुलाब जल मिलाएं। यदि आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है, तो इसमें एक विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल भी मिला दें।
  • इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालें और 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
  • इससे आपकी आइस क्यूब तैयार हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Oily Skin Care Mistakes in Summer: ऑयली स्किन वाली महिलाएं गर्मियों में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना कील-मुहांसों से खराब हो सकता है चेहरा

आइस क्यूब इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • हर सुबह चेहरा धोने के बाद एक चुकंदर का आइस क्यूब लें।
  • इसे सीधे चेहरे पर रगड़ने के बजाय एक पतले सूती कपड़े में लपेट लें।
  • अब हल्के हाथों से पूरे चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक मसाज करें।
  • मसाज के बाद चेहरे को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि त्वचा रस को सोख ले, फिर सादे पानी से धो लें।
  • इससे आपकी स्किन टाइट हो जाएगी। साथ ही गुलाबी निखार भी नजर आएगा।
  • आंखों के पास की महीन रेखाएं और माथे की झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
  • आंखों के नीचे इस क्यूब से मसाज करने पर पफीनेस कम होती है और काले घेरे हल्के पड़ जाते हैं।
  • इसमें मौजूद विटामिन-सी चेहरे के पुराने निशान और पिगमेंटेशन को दूर करने में सहायक है।

1 - 2026-04-08T125743.241

यह भी पढ़ें- Face Mask For Clear Skin: चेहरे की डलनेस होगी कम, 2 मिनट में घर पर बनाएं ये Face Mask और पाएं बेदाग निखार

चुकंदर स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनकर आपको जवां और बेदाग त्वचा दिला सकता है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के पीछे भागने के बजाय, इसका इस्तेमाल करें और चेहरे के ग्लो को बढ़ाएं।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।