herzindagi
glycerin benefits in hindi

ग्लिसरीन को होंठों पर इन चार तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर आप ग्लिसरीन को होंठों पर इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इन छह तरीकों से ऐसा कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-01-05, 18:36 IST

रूखे और फटे होंठ किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में अक्सर हवाएं होंठों की नमी छीन लेती हैं। जिसके कारण होंठ काफी रूखे व बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में अक्सर हम सभी अपने होंठों की नमी को बनाए रखने के लिए बार-बार होंठों पर लिप बाम लगाते हैं।

हो सकता है कि आप भी बार-बार ऐसा करती हों, लेकिन इससे आपके होंठों को पर्याप्त हाइड्रेशन नहीं मिल पाता है। अगर आप सच में अपने होंठों को गहराई से पोषण देना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा विचार है। आप इसे अपने लिप्स पर एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से लगा सकती हैं और बेहद आसानी से पिंक लिप्स पा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अपने लिप्स पर ग्लिसरीन इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

ग्लिसरीन और चीनी का करें इस्तेमाल

glycerin with sugar

अगर आप अपने लिप्स पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को रिमूव करना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिसरीन के साथ चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन लिप स्क्रब के रूप में काम करते हैं। इसके लिए आप एक छोटी कटोरी में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें, नींबू के रस की एक बूंद और थोड़ी सी चीनी मिलाएं। अब आप इस मिश्रण को अपने होठों पर लगाएं और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए बेहद हल्के हाथों से मसाज करें। आपको तुरंत अपने लिप्स की अपीयरेंस में बदलाव नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें :सर्दियों के मौसम में ऐसे रखें अपने होंठों का ख्याल

ग्लिसरीन और गुलाब जल का करें इस्तेमाल

ग्लिसरीन को गुलाब जल के साथ मिक्स करके अप्लाई करना अच्छा विचार हो सकता है। गुलाब जल ना केवल फटे होंठों को रिलैक्सिंग फील करवाता है, बल्कि इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी काफी लाभदायक होते हैं, वहीं ग्लिसरीन आपके लिप स्किन को आराम पहुंचाता है। आप आधा चम्मच ग्लिसरीन में एक चौथाई चम्म गुलाब जल मिक्स करें। अब आप इसे अपने लिप्स पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, अपने लिप्स को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। अगर आपके होंठ काले हैं तो ऐसे में आप उसमें नींबू के रस की भी कुछ बूंदों को मिक्स कर सकती हैं। (ड्राई स्किन का ऐसे रखें ख्याल)

ग्लिसरीन और कैस्टर ऑयल का करें इस्तेमाल

glycerin with castor oil

यह तरीका उन लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जिनके होंठ बहुत अधिक फटे हुए होते हैं। ग्लिसरीन के साथ कैस्टर ऑयल आपके होंठों को फिर से मुलायम बनाने में मददगार है। इसके लिए आप एक चम्मच ग्लिसरीन में आधा चम्मच कैस्टर ऑयल मिक्स करें। आप अपने होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए इसमें एक बूंद नींबू का रस भी मिला सकती हैं। अगर आप चाहें तो इसमें दो-तीन बूंद शहद की भी मिक्स करें। इसे लिप मास्क के रूप में अपने होंठों पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें :स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक

ग्लिसरीन और चुकंदर का करें इस्तेमाल

glycerin with beetroot

अगर आप नेचुरल तरीके से अपने होंठों को पिंक करना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिसरीन के साथ चुकंदर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप चुकंदर के कुछ टुकड़े लें और उन्हें ग्लिसरीन के साथ डबल बॉयलर में उबालें। 10-15 मिनट तक उबालने के बाद, आप ग्लिसरीन के रंग को हल्के गुलाबी चुकंदर के रंग में बदलते हुए देख सकते हैं। आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। एक साफ कांच के कंटेनर में इस लिक्विड को छान लें। अब आप इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने लिप्स लगाएं। (सेंसिटिव स्किन की देखभाल)

तो अब आप भी इन तरीकों को अपनाकर अपने लिप्स पर ग्लिसरीन लगाएं और रूखे व फटे होंठों की समस्या को अलविदा कहें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।