herzindagi
bikini wax and brazilian wax difference in hindi

बिकिनी वैक्स और ब्राजीलियन वैक्स में क्या होता है अंतर, जानिए

बिकिनी वैक्स और ब्राजीलियन वैक्स को अगर आप एक ही समझती हैं तो आज आप इसमें अंतर जान लीजिए। 
Editorial
Updated:- 2022-12-15, 14:31 IST

स्किन के अनचाहे बालों को निकालने के लिए यूं तो आज कई तरीके मौजूद हैं। लेकिन फिर भी हम लड़कियों को वैक्स करवाना ही अच्छा लगता है, क्योंकि इससे आपको एकदम स्मूद स्किन मिलती है। भले ही वैक्स करवाते समय आपको थोड़ा दर्द महसूस हो, लेकिन अनचाहे बालों की समस्या से निजात पाने के लिए यह हमेशा ही बेस्ट ऑप्शन माना जाता रहा है।

आमतौर पर, स्किन के अलग-अलग हिस्सों पर कई अलग तरीकों की वैक्स का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से हैं बिकिनी वैक्स और ब्राजीलियन वैक्स। अमूमन इन दोनों वैक्स को एक ही समझा जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। बिकिनी वैक्स और ब्राजीलियन वैक्स दोनों में काफी अंतर होता है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बिकिनी वैक्स और ब्राजीलियन वैक्स के बीच के अंतर के बारे में बता रहे हैं-

बिकिनी वैक्स क्या है?

what is bikini wax

बिकिनी वैक्स एक बेहद ही कॉमन वैक्स है, जिसे बिगनर्स के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बिकिनी वैक्सिंग के जरिए पैंटी लाइन के बाहर मौजूद अनचाहे बालों को हटाया जाता है। आप बिकिनी एरिया के साथ-साथ थाइज के साइड्स, नाभि के निचले वाले हिस्से पर इस वैक्सिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बिकिनी वैक्स की खासियत

बिकनी वैक्स को मुख्य रूप से बिगनर्स के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस वैक्स की मदद से आप बहुत अधिक बाल नहीं हटा सकती हैं। यह एक क्विक क्लीनअप के रूप में काम करती है। आप इसे बतौर बेसिक क्लीनअप के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Expert Tips:'बिकिनी लाइन' के कालेपन को दूर करने के सरल उपाय जानें

ब्राजीलियन वैक्स क्या है?

what is brazilian wax

ब्राजीलियन वैक्स एक बेहद ही पॉपुलर वैक्स है, लेकिन यह बहुत अधिक पेनफुल भी है। यह बिकिनी वैक्स की अपेक्षा अधिक इंटिमेट प्रॉसिजर है। जिसमें आप फ्रंट, बैक, बट्स के बीच के बालों को भी रिमूव करते हैं, जिससे आपका प्राइवेट एरिया अधिक स्मूद नजर आता है। यह वैक्सिंग इसलिए भी अधिक दर्दनाक होती है, क्योंकि इसमें आपके प्राइवेट एरिया के हार्ड बालों को हटाया जाता है।(घर पर वैक्सिंग कैसे करें)

ब्राजीलियन वैक्स की खासियत

ब्राजीलियन वैक्स की खासियत यह है कि आपके अपने प्राइवेट एरिया को पूरी तरह से क्लीन करने में मदद करता है। हालांकि, इसमें थोड़ा दर्द अधिक होता है, लेकिन एक स्मूद और क्लीन प्राइवेट एरिया के लिए आप इसे आजमा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए फिटकरी का ऐसे करें इस्तेमाल

बिकिनी वैक्स और ब्राजीलियन वैक्स में अंतर

difference between bikini wax and brazilian wax

बिकिनी वैक्स और ब्राजीलियन वैक्स को लगभग एक ही समझा जाता है, जबकि इनमें कुछ अंतर होता है। मसलन-

  • बिकिनी वैक्स को एक बिगनर के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आपको वैक्स करवाने की आदत है तो आप ब्राजीलियन वैक्स करवा सकती हैं।
  • बिकिनी वैक्स(बिकिनी वैक्स करने के टिप्स)में पैंटी लाइन के आसपास के एरिया के बालों को हटाया जाता है और इसे करवाते समय आपको पैंटी उतारने की जरूरत नहीं है। जबकि ब्राजीलियन वैक्स में आपके प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह से क्लीन किया जाता है और इसमें आपको आवश्यक रूप से पैंटी उतारनी ही पड़ती है।
  • बिकिनी वैक्स में आपको कम दर्द सहना पड़ता है, जबकि ब्राजीलियन वैक्स के दौरान आपको काफी अधिक दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
  • बिकिनी वैक्स एक बेसिक क्लीनअप के रूप में काम करती है, जबकि ब्राजीलियन वैक्स आपको प्राइवेट पार्ट में फुल क्लीनअप प्रदान करती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।