herzindagi
image

पार्लर जाने की जगह घर पर करें De-Tan ट्रीटमेंट, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका, मिलेगी निखरी हुई त्वचा

त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको नेचुरल चीजें आजमानी चाहिए। इसके लिए सबसे एक्सपर्ट की सलाह लें और फिर ही किसी प्रोडक्ट का चुनाव करें।
Editorial
Updated:- 2024-11-13, 03:36 IST

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए हम आए दिन नए से नए प्रोडक्ट को ट्राई करते हैं। बाहर रहने अक्सर त्वचा का निखार कहीं खो जाता है और टैनिंग चेहरे पर दिखने लगती है। बदलते ब्यूटी ट्रेंड में आजकल घर में मौजूद चीजें इन बाहरी केमिकल वाली चीजों से ज्यादा फायदेमंद होती हैं।
ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट अदीबा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने घर पर मौजूद चीजों की मदद से De-Tan करने का तरीका शेयर किया है। आइये जानते हैं कैसे रखें त्वचा का ख्याल और जानेंगे क्या है इनके फायदे-

De-Tan करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

    • शहद
    • पपीता
    • नींबू का रस
    • चावल का आटा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑩𝒆𝒂𝒖𝒕𝒊𝒇𝒖𝒍 𝒀𝒐𝒖 𝑻𝒊𝒑𝒔 (@beautifulyoutips)

De-Tan करने के लिए क्या करें?

  • बताई गई चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर लें।
  • इसमें पपीते को आप मैश करें।
  • ड्राई स्किन है तो नींबू के रस को अवॉयड करें।
  • इस लेप को चेहरे और बॉडी पर लगा लें।
  • इसे 10 मिनट तक ऐसे ही लगा छोड़ दें।
  • सूखने के बाद इस लेप को रगड़ कर और पानी की मदद लेकर हटा लें।
  • इस तरह से आप हफ्ते में कम से कम 1 बार तो घर पर ही De-Tan कर सकती हैं।
  • पहली ही बार में आपको इस ट्रीटमेंट का असर आपको नजर आने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Under Eye Wrinkles: उम्र से पहले आने लगी है आंखों के नीचे झुरियां? ट्राई करें यह चीजें, कुछ ही दिनों में नजर आएगा परिणाम

इन चीजों से मिलने वाले फायदे क्या हैं?

glow on face

  • यह त्वचा के पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करेगा।
  • त्वचा पर निखार लाने का काम करता है।
  • स्किन को नेचुरल तरीके से ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट करने में मदद करता है।
  • चेहरे पर डेड स्किन की परत को हटाने में मदद करता है।

अगर आपको त्वचा की देखभाल करने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।