जली स्किन को करना है ठीक, तो आजमाएं एक्सपर्ट के बताए घरेलू नुस्खे

घर के काम के चलते अगर आपकी भी स्किन जल गई है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. आप एक्सपर्ट के बताएं कुछ घरेलू उपाय कर सकती हैं. 
image

अधिकतर महिलाएं घर के काम को लेकर इतना व्यस्त रहती हैं, कि जल्दबाजी में अपनी स्किन हेल्थ के बारे में भूल जाती हैं। घर के कामों के चक्कर में उनकी कई बार स्किन जल जाती है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्किन जलने के बाद जो घाव रह जाता है, उस घाव को ठीक करने में काफी लंबा समय लग जाता है। अगर आपकी भी स्किन काम करते वक्त जल गई हैं और अब आप इसे ठीक करने के लिए परेशान हो रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

skin

आज हम आपको एक्सपर्ट के बताएं कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में स्किन पर लगे इन घावों को ठीक कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन उपाय के बारे में। घर के काम के चलते कई बार जल्दबाजी में महिलाओं की स्किन जल जाती है, जिसे ठीक करने में उन्हें काफी वक्त लग जाता है। ऐसे में आप एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय कर सकती हैं।

ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट रितेश वर्मा ने बताया कि अगर आपकी स्किन किसी कारण से जल जाती हैं, तो आपको सबसे पहले ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपकी स्किन को ठंडक पहुंचा सके। इसके लिए आप सबसे पहले ठंडे पानी या फिर बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। जली हुई स्किन पर आपको 10 से 15 मिनट तक ठंडा पानी डालना है या फिर आप जली हुई जगह पर बर्फ भी रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें:शादी में हेवी ब्राइडल मेकअप के बाद खराब हो रही है त्वचा, तो स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे करें केयर

एलोवेरा जेल है फायदेमंद

skin burn

जल्दी से जली हुई स्किन को ठीक करने के लिए आप खीरा और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको खीरे का जूस निकाल कर उसके रस को जली हुई स्किन पर लगाना होगा। ऐसा आप 10 मिनट तक कर सकती हैं। आप एलोवेरा जेल को भी रोजाना सुबह शाम अपनी जली हुई स्किन पर लगा सकती हैं। यही नहीं आप नारियल पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे आपको काफी आराम देखने को मिलेगा साथ ही स्किन पर लगा घाव भी धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा।

स्किन पर सूजन

अगर आपकी जली हुई स्किन पर सूजन आ गया है, तो आप सूजन को कम करने के लिए भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप ताजे एलोवेरा को काटकर उसके आधे हिस्से को जली हुई त्वचा पर हल्के हाथों से रगड़ें। ध्यान रहें आपको इसे जोर-जोर से नहीं रगड़ना है। आपको ऐसा 5 से 10 मिनट के लिए करना है। इन सभी उपाय को कर आप कम समय में स्किन पर लगे इस घाव को धीरे-धीरे ठीक कर सकती हैं।

आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

यह भी पढ़ें:कहीं आप भी तो नहीं करती ज्यादा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जान लें इससे होने वाले नुकसान

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP