Tue Apr 21, 2026 | Updated 04:47 PM IST
 night cream for youthful skin

DIY Night Cream: 30 की उम्र पाएं 25 वाला यूथफुल लुक, जरूर ट्राई करें यह होममेड नाइट क्रीम

How To Make Night Cream: चेहरे पर दिखने लगे हैं एजिंग स्‍पॉट्स और फाइन लाइंस, तो घबराएं नहीं। घर पर ही सीमित सामान से नाइट क्रीम तैयार करें। इस क्रीम को रोजाना इस्‍तेमाल करने पर आपकी त्‍वचा जवां नजर आने लग जाएगी। 
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 15:20 IST

Night Cream For Youthful Skin: उम्र के 30वें पड़ाव पर पहुंच कर सभी महिलाओं को स्किन केयर की चिंता सताने लग जाती है। दरअसल, इस उम्र में बहुत ज्‍यादा हार्मोनल बदलाव होते हैं, इनका प्रभाव त्‍वचा पर भी पड़ता है। कई महिलाओं को इसी उम्र में एजिंग स्‍पॉट्स, त्‍वचा में ढीलापन और झाइयों की समस्‍या होने लगती है। बाजार में इस सभी समस्‍याओं के लिए अलग-अलग प्रोडक्‍ट्स मौजूद हैं। हालांकि, यही सही उम्र होती है, जब महिलाओं को नाइट क्रीम का इस्‍तेमाल करना शुरू कर देना चहिए। मार्केट में आपको नाइट क्रीम में भी बहुत सारे ऑप्‍शन मिल जाएंगे, मगर यह सभी कैमिकल बेस्‍ड होती हैं। ऐसे में आप अगर कोई प्राकृतिक नाइट क्रीम की तलाश में हैं, तो आपको हम आज ऐसा फॉर्मुला बताएंगे कि आप घर पर ही बाजार की महंगी नाइट क्रीम जैसे क्रीम बना लेंगी और वो भी बहुत कम पैसों में। इस नाइट क्रीम को बनाने के विधि हमें दिल्‍ली के शहादरा, स्थित ब्‍यूटी सैलोन कलर्स की ओनर एंव सेलिब्रिटी ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू महेश्‍वरी बता रही हैं। वह कहती हैं, "त्‍वचा को भरपूर हाइड्रेशन मिलना चाहिए। अगर आपकी त्‍वचा हाइड्रेटेड है, तो त्‍वचा यूथफुल नजर आएगी।"

तो चलिए ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू से जानते हैं इस होममेड नाइट क्रीम को कैसे घर पर बनाया जा सकता है-

नाइट क्रीम बनाने की सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 1 बड़ा चम्‍मच खीरे का रस
  • 5 ड्रॉप्‍स नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्‍मच नारियल का तेल

नाइट क्रीम बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें एलोवेरा जेल डालें। आप एलोवेरा जेल बाजार से भी खरीद सकती हैं, मगर उसमें प्रिजरवेटिव्‍ज मिले हो सकते हैं, वहीं आप घर पर ही लगे एलोवेरा के पौधे की पत्‍ती को तोड़कर उससे जेल निकाल सकती हैं।
  • अब इस जेल में आप नींबू का रस और नारियल तेल मिक्‍स करें। इस मिश्रण को जितना हो सके उतनी अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।
  • अब आपको खीरे को कद्दूकरस करना है। ध्‍यान रखें कि आपको छिलका लगे हुए खीरे को कद्दूकर सकता है, क्‍योंकि सबसे ज्‍यादा विटामिन-सी खीरे के छिलके में ही होता है।
  • अब इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। जब व्‍हाइट क्रीमी टेक्‍सचर निकलकर आ जाए, तो समझ लें कि आपकी क्रीम बनकर तैयार है। अब आप इसे एक कांच की डिब्‍बी में भर लें और फ्रिज में स्‍टोर करें।
  • आप 10 से 15 दिन तक इस क्रीम को फ्रिज में स्‍टोर करके रख सकती हैं और रात में सोने से पहले अपने फेस पर लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, 35 के बाद इस Homemade Night Cream से पाएं नेचुरल यंग लुक

cucumber homemade night cream

नाइट क्रीम लगाने का तरीका

  • रात में सोने से लगभग 1 घंटे पहले आपको यह क्रीम लगानी है। इसे लगाने का एक खास तरीका है, चलिए हम आपको बताते हैं इस क्रीम को आप कैसे इस्‍तेमाल कर सकती हैं-
  • सबसे पहले अपने चेहरे से मेकअप रिमूव करें। इसके लिए आप गुलाब जल का प्रयोग कर सकती हैं।
  • इसके बाद चेहरे को फेस वॉश से साफ करें और टॉवल से पोछ लें।
  • अब आपको 1 छोटा चम्‍मच शहद से चेहरे की बहुत लाइट मसाज करनी है। मात्र 5 मिनट चेहरे की मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें।
  • चेहरे को टॉवल से पोछकर आप इस होममेड नाइटक्रीम को लगाएं और रातभर के लिए लगा छोड़ दें। जब आप रोजाना इस नाइट क्रीम का प्रयोग करेंगी तो आपको बहुत अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे।

खीरे की नाइट क्रीम के फायदे

  • इस नाइट क्रीम में खीरा, नींबू और एलोवेरा होने की वजह से भरपूर मात्रा विटामिन-सी होता है। इससे आपकी त्‍वचा में हो रहे एजिंग स्‍पॉट्स लाइट होते हैं। वहीं फाइन लाइंस भी कम होती हैं।
  • अगर आप रोजाना यह नाइट क्रीम लगाती हैं, तो आपकी त्‍वचा हमेशा ही हाइड्रेटेड रहती है। इससे चेहरे का ग्‍लो बरकरार रहता है और आप यूथफुल नजर आती हैं।
  • यह नाइट क्रीम आपके चेहरे की रंगत को भी निखारती है। इससे टैनिंग और डेड स्किन भी रिमूव होती है, जिससे आप अधिक गोरी नजर आती हैं।

jawan dikhne ki cream

नोट- यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप इस नाइट क्रीम का इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार स्किन एक्‍स्‍पर्ट से बात कर लें। वहीं नॉर्मल स्किन वालों को स्किन पैच टेस्‍ट करने के बाद ही इस फेशियल को करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- DIY Herbal Cream: फटे गालों को ठीक करने के लिए घर पर बनाएं खास हर्बल क्रीम, स्किन प्रॉब्लम होगी कम

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिदंगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।