Tue Apr 14, 2026 | Updated 06:38 PM IST
anti wrinkle clove night cream under 10 rupees

Anti-Wrinkle नाइट क्रीम घर पर सिर्फ 10 रुपये में बनाएं और जवां त्वचा पाएं

चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स से परेशान हैं? महंगी क्रीम्स पर पैसे खर्च करने के बजाय घर पर लौंग से बनी एंटी-रिंकल क्रीम बनाएं। डॉ. नवनीत कौर भाटिया द्वारा बताई गई यह क्रीम त्वचा को जवां और शाइनी बनाती है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 18:02 IST

अगर आप भी चेहरे की झुर्रियों, फाइन लाइन्‍स और झाइयों से परेशान हैं और महंगी क्रीम्स पर पैसे खर्च करके थक चुकी हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। नेचुरल चीजों से बनी होममेड एंटी-रिंकल क्रीम आपकी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए धीरे-धीरे जवां और ग्लोइंग बना सकती है।

इस होममेड एंटी-रिंकल क्रीम के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉ. नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं, जो स्किन के लिए नेचुरल और सेफ उपायों पर जोर देती हैं। इसे आप आसानी से आपकी किचन में मौजूद लौंग की मदद से बना सकती हैं।

एंटी-रिंकल क्रीम की सामग्री

  • लौंग- 8
  • पानी- 1 गिलास
  • कॉर्न स्टार्च- 1 छोटा चम्मच
  • पेट्रोलियम जेली- 1 छोटा चम्मच

anti wrinkle night cream with cloves

एंटी-रिंकल क्रीम बनाने का तरीका

  • क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी लेकर इसमें लौंग डालें।
  • इसे अच्‍छे से उबालें, ताकि लौंग का अर्क पानी में आ जाए।
  • अब इसमें कॉर्न स्‍टार्च डालकर लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ न बने।
  • फिर पेट्रोलियम जेली डालकर अच्‍छे से मिक्‍स करें।
  • यह मिश्रण कुछ देर पकाने के बाद गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा।
  • इसे ठंडा करके एक साफ कंटेनर में स्‍टोर करें।

यह भी पढ़ें- Wrinkles On Face: 40 की उम्र में झुर्रियां नजर आ सकती हैं कम, जब लगाएंगी ये 3 घरेलू चीजें

एंटी-रिंकल क्रीम इस्तेमाल करने का तरीका

  • रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें।
  • अब इस क्रीम को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं।
  • सुबह चेहरे को पानी से धोएं।
  • रेगुलर इस्‍तेमाल से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

anti wrinkle night cream with cloves

एंटी-रिंकल क्रीम में मौजूद चीजों के फायदे

  • लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है और स्किन को टाइट और फर्म बनाता है।
  • कॉर्न स्टार्च स्किन को स्मूद और सॉफ्ट बनाता है, एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और पोर्स को टाइट कर सकता है।
  • पेट्रोलियम जेली स्किन को नमी देती है, ड्राईनेस को दूर करके झुर्रियों को कम करती है और स्किन को मजबूत बनाती है।

किसी भी क्रीम को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- Wrinkles होंगी कम, सोने से पहले चेहरे पर लगाएं यह होममेड बाम; सिर्फ 10 दिनों में दिखेगा बदलाव

इस क्रीम से आप घर बैठे अपनी त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और जवां बना सकती हैं, लेकिन अच्‍छे रिजल्‍ट के लिए आपको क्रीम को रोजाना इस्‍तेमाल करना होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock and Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या लौंग से बनी एंटी-रिंकल क्रीम सच में असर करती है?
लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होने में मदद मिल सकती है।
इस क्रीम को कितने दिनों तक इस्तेमाल करना चाहिए?
अच्‍छे रिजल्ट के लिए इसे रोजाना रात में कम से कम 2-3 हफ्ते तक इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।