Tue Apr 21, 2026 | Updated 04:37 PM IST
how to get youthful skin at age 50

Rose Anti Ageing Face Cream:50 साल की उम्र में भी जवान दिख सकती हैं आप, घर पर बनाएं रोज एंटी एजिंग फेस क्रीम  

DIY Rose Anti Aging Cream: 50 वर्ष की हैं और त्‍वचा ढली और लटकती जा रही ? बाजार की महंगी एंटी एजिंग क्रीम भी असर नहीं दिखा पा रही है, तो अब वक्‍त आ गया है घर पर गुलाब के फूलों से एंटी एजिंग क्रीम तैयार करने का। इस लेख में हम आपको इसका आसान तरीका बताएंगे।  
Editorial
Updated:- 2026-04-21, 13:09 IST

Homemade Anti Aging Cream: जैसे- जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे त्‍वचा को एक्‍सट्रा केयर की जरूरत पड़ती जाती है। खासतौर पर 50 वर्ष की उम्र तक पहुंचने के बाद त्‍वचा बहुत ही ढीली और डल हो जाती है। दरअसल, उम्र के बढ़ने के साथ ही शरीर में कोलाजेन बनना भी बंद हो जाता है, जिससे हमारी त्‍वचा बूढ़ी नजर आने लगती है। ऐसे में हमें एंटी एजिंग क्रीम की जरूरत पड़ने लग जाती है। बाजार में आपको छोटे और बड़े दोनों ही ब्रांड्स में महंगी-महंगी एंटी एजिंग क्रीम्‍स मिल जाएंगी, मगर आप चाहे तो कम पैसा खर्च करके और प्राकृतिक चीजों से घर पर अच्‍छी और असरदार एंटी एजिंग क्रीम बना सकती हैं।

एनसीबीआई ( National Center for Biotechnology Information) की एक स्‍टडी में बताया गया है कि रोज स्‍ट्रैक्‍ट त्‍वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आप रोज गुलाब के फूल के स्‍ट्रैक्‍ट से तैयार क्रीम चेहरे पर लगाती हैं, तो यह एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट की तरह हो सकता है। इससे आपकी त्‍वचा ज्‍यादा हाइड्रेटेड और ग्‍लोइंग नजर आएगी। इतना ही नहीं, रोज स्‍ट्रैक्‍ट से तैयार क्रीम त्‍वचा की इलास्टिसिटी और स्किन टोन को भी सुधारेगी। इसलिए हमनें स्किन एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर भारती तनेजा से इस बात की और जाना कि घर पर हम किस तरह से रोज एंटी-एजिंगी क्रीम बना सकते हैं।

डॉक्‍टर भारती कहती हैं, "गुलाब के फूल से घर पर आप बहुत ही आसानी से एंटी-एजिंग क्रीम बना सकती हैं। बेस्‍ट बात यह है कि यह कैमिकल फ्री होगी और इसमें सभी प्राकृतिक चीजें मिली होंगी। इसे किसी भी तरह की स्किन टाइप वाली महिलाएं लगा सकती हैं। इसमें जो सामग्री पड़ेगी, वह सभी आपकी रसोई में आसानी से मिल जाएंगी।"

डॉक्‍टर भारती हमें घर पर रोज एंटी एजिंगी क्रीम बनाने का तरीका बताती हैं-

anti aging cream at home

रोज एंटी एजिंग क्रीम बनाने की सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच शिया बटर
  • 1 बड़ा चम्‍मच गुलाब के फूल का पेस्‍ट
  • 1 बड़ा चम्‍मच गुलाब जल
  • 2 विटामिन -ई कैप्‍सूल

रोज एंटी एजिंग क्रीम बनाने की विधि

  • शीया बटर आपको बाजार में मिल जाएगा। आप किसी भी अच्‍छे ब्रांड का शिया बटर खरीद सकती हैं। यह दिखने में सॉफ्ट और हल्‍का पीले रंग का होता है।
  • ताजे गुलाब के फूलों की पेटल्‍स को अलग कर लें और मिक्‍सर ग्राइंडर में शिया बटर के साथ इन्‍हें डालकर ग्राइंड कर लें। ऐसा करने से एक गाढ़ा और स्‍मूद पेस्‍ट तैयार हो जाएगा।
  • अब इसे क्रीमी टेक्‍सचर देने के लिए इसमें गुलाब जल और विटामिन-ई कैप्‍सूल को पंचर करके डालें। अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और फिर एक ग्‍लास कंटेनर में स्‍टोर कर लें।
  • आप इस क्रीम को रात में सोने से पहले रोज चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको बहुत अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, 35 के बाद इस Homemade Night Cream से पाएं नेचुरल यंग लुक

रोज एंटी एजिंग क्रीम लगाने के फायदे

  • रोज एंटी एजिंग क्रीम का अगर आप रोज उपयोग करती हैं, तो आपकी त्‍वचा में कसाव बढ़ेगा और स्किन पहले से ज्‍यादा यूथफुल नजर आएगी।
  • इस एंटी एजिंग को लगाने से फाइन लाइंस कम होंगी, जिससे आप ज्‍यादा यंग दिखेंगी।
  • चेहरे की डलनेस को कम करके यह क्रीम आपकी स्किन को ग्‍लोइंग बनाएगी। इससे आपके चेहरे पर निखार भी आएगा।
  • अगर आपकी त्‍वचा में लार्ज पोर्स की दिक्‍कत है, तो इस एंटी एजिंग क्रीम को लगाने से यह समस्‍या भी कम हो जाएगी।

rose anti aging cream for women

नोट- रोज एंटी एजिंग क्रीम को आप 15 से 20 दिन फ्रिज में स्‍टोर करके रख सकती हैं। रोजाना इस्‍तेमाल करने पर ही आपको अच्‍छे रिजल्‍ट्स मिलेंगे। स्किन पर लगाने से पहले आप पैच टेस्‍ट जरूर कर लें।

यह भी पढ़ें- Anti Ageing Foods: उम्र से जवां दिखने के लिए महंगे ट्रीटमेंट नहीं देसी फूड्स की लें मदद, डाइट में शामिल करें ये चीजें और धीमी करें बुढ़ापे की रफ्तार

तो अब 50 की उम्र में भी आप जवान दिख सकती हैं। इस रोज एंटी एजिंग क्रीम को आज ही घर पर बनाएं और रोज लगाएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Study Source Link- https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC11606898/

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।