Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:36 PM IST
image

Homemade Vitamin-C Cream: जवां और निखरी त्वचा के लिए घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल विटामिन-C क्रीम; ग्लोइंग बनेगी स्किन

Homemade Vitamin-C Cream: अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो घर पर एक खास होममेड विटामिन सी क्रीम तैयार कर सकती हैं। इस क्रीम को बनाने का तरीका बहुत आसान है।  
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 18:49 IST

महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल के लिए हर एक प्रयास करती हैं। वह अपनी स्किन को ग्लोइंग और स्मूथ बनाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं, वहीं कुछ महिलाएं तो महंगे बाजार के प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अगर आप एक असरदार उपाय की तलाश में हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे विटामिन सी क्रीम के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम खर्च यानी सस्ते में अपने घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस क्रीम को बनाने का तरीका।

चेहरे के लिए ऐसे बनाएं खास विटामिन सी क्रीम

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और पिंपल्स, रैशेज जैसी परेशानियों को कम करने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अब आप घर पर रहकर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर एक खास विटामिन सी क्रीम तैयार कर सकती हैं। इसे आप तैयार कर अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं और इससे आपको काफी फायदा देखने को भी मिल सकता है। इस क्रीम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-04-15T154504.195

क्रीम बनाने के लिए सामग्री

  • आंवला का रस
  • एलोवेरा जेल
  • विटामिन-E कैप्सूल
  • गुलाब जल
  • क्रीम बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने के लिए घर पर तैयार करें खास मॉइस्चराइजर क्रीम, एक्सपर्ट से जानें आसान तरीका

इस क्रीम को बनाने का तरीका बहुत आसान है।

  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें।
  • दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें, उसके बाद इसमें थोड़ा आंवल जूस मिला दें।
  • अब आप इसमें गुलाब जल और विटामिन-E कैप्सूल मिलकर इसे अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब आपका खास विटामिन सी क्रीम बनकर तैयार है।
  • यह क्रीम आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ साथ ग्लोइंग और मुलायम भी बनाएगा।

    1 - 2026-04-15T154504.195

  • आप इस क्रीम का रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस क्रीम को आप रोजाना भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह क्रीम केमिकल फ्री है, जो कुछ नेचुरल चीजों से मिलकर बना है।
  • यह स्किन से टैनिंग कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
  • अगर आप इस क्रीम का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, फिर उपयोग में लें।

यह भी पढ़ें- Homemade Night Cream: इन चीजों से मिलकर बनाएं होममेड नाइट क्रीम, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग स्किन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : FREEPIK 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।