शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में हर ब्राइड चाहेगी कि उनके फेस पर ग्लो आए।]चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दुल्हनें तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। लेकिन मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट में केमिकल होता है, जिससे चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहती हैं कि आपका फेस ग्लोइंग दिखे तो इसके आप घर पर ही क्रीम से लेकर मास्क तक सब कुछ बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन्हें कैसे बनाया जाए।
ऐलोवेरा फ्रेस क्रीम बनाएं
ऐलोवेरा में प्राकृतिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसे स्किन के लिए एक दम बेस्ट माना जाता है। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो आपके लिए ऐलोवेरा से बनी फेस क्रीम एक दम बेस्ट होगी। इससे आपका चेहरा साफ होगा और आपकी स्किन पर ग्लो आएगा। अब बाजार से महंगी क्रीम खरीदने की बजाय आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाए।
आवश्यक सामान
- नारियल तेल
- जोजोबा तेल
- एलोवेरा
- एसेंशियल ऑयल
- बी-वैक्स
बनाने का तरीका
- तेल और बी-वैक्स को डबल -बॉयलर में रखें। इसका मतलब है कि आपको एक बड़े सॉस पैन में थोड़ा सा पानी भरना होगा और उसके ऊपर ग्लास बाउल रखना होगा।
- इसके बाद बाउल में आधा कप नारियल का तेल, 2 बड़े चम्मच जोजोबा तेल और 1½ बड़ा चम्मच बी-वैक्स डालें।
- अब तेल और बी-वैक्सको अच्छे से पिघला लें। हीट को मीडियम पर रखें और पानी को उबलने दें, वैक्स को बीच-बीच में किसी चम्मच की मदद से हिलाते रहें। सभी चीजों को अच्छी तरह से पिघलने दें।
- इसके बाद ब्लेंडर में मिश्रण को डालें और फिर करीब 1 से 1½ घंटे तक मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। अब मिश्रण को ब्लेंड करें और फिर उसे एलोवेरा डालें। ब्लेंडर को लो स्पीड पर रखें।
- बता दें कि नेचुरल ऐलोवेरा जेल का ही इस्तेमाल करें।
- अब इसमें 5-8 बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालें। एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल इसलिए करना चाहिए क्योंकि यह सुंगध के साथ-साथ स्किन के लिए भी अच्छा होता है।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसे एक जार में डालें और फिर फ्रिज में स्टोर कर लें। लीजिए तैयार है आपकी होममेड ऐलोवेरा फेस क्रीम।
टमाटर-नींबू से बनाएं फेस मास्क
टमाटर और नींबू से बने फेस मास्क से आपके चेहरे की टैनिंग दूर हो जाएगी और आपका चेहरा ग्लो करेगा। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो आपके लिए ये होममेड फेस मास्क एक दम बेस्ट रहेगा। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है।
आवश्यक सामान
- टमाटर
- नींबू
बनाने का तरीका
- टमाटर और नींबू से फेस मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धोना होगा और उसके बाद टमाटर को ब्लेंडर में पीस कर प्यूरी बना लें।
- इसके बाद प्यूरी में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपको टमाटर और नींबू से बना फेस मास्क।
- आप इस फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगा सकती हैं और लगाने के बाद करीब 20 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
कॉफी से बनाएं स्क्रब
जिस तरह से कॉफी पीने से हम फ्रेश हो जाते हैं उसी तरह से कॉफी हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। बता दें कि कॉफी में कैफीन होता है , जिसकी वजह से यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और त्वचा में चमक लाता है। अगर आप चाहती हैं कि शादी से पहले आपका चेहरा ग्लो करें तो आपको घर पर कॉफी से स्क्रब बनाना चाहिए।
आवश्यक सामान
- दही
- कॉफी
- शहद
बनाने का तरीका
- कॉफी से स्क्रब बनाने के लिए आधा कप दही में तीन चम्मच ताजी पिसी हुई कॉफी डालें।
- लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको दही की जगह फुल-फैट दूध का इस्तेमाल करना चाहिए।
- अब इन चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
- जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए तब इसमें एक चम्मच शहद डालें और फिर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड कॉफी स्क्रब।
- अब कॉफी स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 5-7 मिनट तक स्क्रब से अपने चेहरे को मसाज दें।
- इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें और बेस्ट रिजल्ट्स के लिए सप्ताह में दो बार इस स्क्रब का प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें:टमाटर की मदद से इस तरह करें गर्दन की टैनिंग को दूर
बादाम का तेल बनाएं
सिर्फ चेहरे को ही क्यों होने वाली दुल्हन के बाल भी सबसे खूबसूरत होने चाहिए। ऐसे में आप बाजार से केमिकल वाला तेल खरीदने की बजाय घर पर ही बना सकती हैं। सरसों के तेल के अलावा बादाम के तेल को भी बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाए बादाम का तेल।
Recommended Video
आवश्यक सामान
- 2 कप बादाम
- 500 एमएल तेल (जैतून का तेल/नारियल का तेल)
बनाने का तरीका
- एक ब्लेंडर में 2 कप बादाम डालें और ब्लेंड करना शुरू करें। बादाम जब तक पूरी तरह से पाउडर न बन जाए तब तक बादाम को ब्लेंड करते रहें ।
- इसके बाद एक पैन में, अपनी पसंद का कोई भी ऑर्गेनिक तेल, नारियल का तेल, जैतून का तेल या कोई अन्य तेल डालें।
- फिर इसमें पिसे हुए बादाम का पाउडर डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
- 15-20 मिनिट बाद गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें।
- जब तेल ठंडा हो जाए तब इसे छान लें और एक एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख लें।
- आप शैम्पू करने से पहले इस तेल को अपने बालों के लिए प्री-कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस होममेड तेल से आपके बाल सिल्की हो जाएंगे।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों