herzindagi
eyeshadow  palette review colorbar

Product Review : नाइट मेकअप के लिए आईशैडो पैलेट के ये कलर्स होंगे बेस्ट

मेकअप करने के लिए सही प्रोडक्ट्स का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2022-12-04, 03:04 IST

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। वहीं इसमें आई मेकअप का रोल अहम होता है। इसके लिए आजकल मार्केट में आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए हम आपको आज एक ऐसी आईशैडो पैलेट के बारे में बताने वाले हैं जिसमें आपको काफी कूल शेड्स मिल जाएंगे। इसे आप नाइट मेकअप के लिए ट्राई कर सकती हैं।

इसका नाम है Colorbar Bewitching Eyeshadow Palette है। तो आइये जानते हैं प्रोडक्ट के बारे में।

 product eyeshadow

दावे

  • इनका दावा है कि यह आईशैडो काफी पिगमेंटेड है।
  • साथ ही इसका फार्मूला काफी स्मूथ और वेल्वेटी है।
  • यह आईशैडो स्किन पर काफी सॉफ्ट महसूस होता है।

how to use

  • साथ ही आसानी से यह ब्लेंड हो जाता है।
  • इसे बनाने में किसी भी प्रकार का पराबेन और मिनरल ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ( ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स)
  • यह आईशैडो काफी लॉन्ग-लास्टिंग है।
  • साथ ही यह डर्मेट द्वारा टेस्ट किया गया है।
  • इसे आप कांटेक्ट लेंस लगाकर भी इस्तेमाल कर सकता है।

इसे भी पढ़ें :  Product Review : हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे नेल पेंट के ये कलर

पैकेजिंग

packaging of colorbar

यह हाइलाइटर कार्डबोर्ड पैकिंग में आता है। साथ ही अंदर से प्लास्टिक का स्क्वायर बॉक्स होता है। इसमें 4 शेड्स मौजूद हैं। इसमें 2 कलर ऑप्शन है, जिसमें से 2 ब्लू शिमर शेड है और बाकी 2 गोल्डन के हैं। 

टेक्सचर

इसका टेक्सचर बहुत ही लाइट पाउडर वाला टेक्‍सचर है, लेकिन इसमें करीब 3 शेड थोड़े क्रीमी भी है।  ( नेचुरल लुक के लिए टिप्स)

texture colorbar

कीमत 

इस आईशैडो पैलेट का 6.4 ग्राम का डिब्बा करीब 795 रुपये में आपको बाजार में या ऑनलाइन मिल जाएगी। इनकी वेबसाइट पर आपको यह डिस्काउंट पर भी आसानी से मिल जाएगी।

price eyeshadow palette

फायदे

आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है।साथ ही यह काफी लॉन्ग लास्टिंग होने के कारण आई मेकअप कई घंटो तक टीका रहता है।यह आंखों को काफी स्मूथ और नेचुरल लुक देने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें : Product Review: इस हाइलाइटर का करेंगी इस्तेमाल तो चेहरे की चमक देखते रह जाएंगे लोग

मेरा एक्सपीरियंस

benefits

मुझे इसका टेक्सचर थोड़ा क्रीमी लगा। साथ ही शिमर कलर काफी पिगमेंटेड हैं, इसका इस्तेमाल नाइट मेकअप लुक के लिए किया जा सकता है। साथ ही बोल्ड लुक क्रिएट करने के लिए यह पैलेट मुझे काफी पसंद आई।

रेटिंग - 4 

 

इसी के साथ अगर आपको बताए गए ये आईशैडो का रिव्यु और मेरा एक्सपीरियंस पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना बिल्कुल न भूलें। साथ ही आर्टिकल के नीचे दिए हुए कॉमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।