Product Review: नाइट पार्टी मेकअप के लिए ये आईशैडो पैलेट है बेस्ट, जानें प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी

आंखों को हाइलाइट करना पसंद है, तो इसके लिए आप कलरबार के इस आईशैडो पैलेट को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें खूबसूरत नजर आएंगी। 

colorbar eyeshadow palette

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अच्छे ब्रांड और अपनी स्किन टोन के हिसाब से मेकअप प्रोडक्ट को खरीदते हैं। लेकिन जब आंखों की बात आती है, तो इसके लिए हम लुक के हिसाब आईशैडो कलर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि आंखे सुंदर नजर आए। अगर आपको भी पार्टी में आंखों को हाइलाइट करना पसंद है, तो इसके लिए आप Colorbar Dazzling Eyeshadow Palette को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको नाइट मेकअप के हिसाब से काफी सारे अच्छे कलर्स मिल जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं प्रोडक्ट की सारी जानकारी।

दावे

Colorbar palette

  • इनका दावा है कि इसमें मैजिकल कलर्स को दिया गया है।
  • इसमें जो कलर्स है वो आंखों पर आसानी से ब्लेंड हो जाएंगे।
  • पैलेट में हाई इम्पैक्ट कलर्स को दिया गया है।
  • आईशैडो पैलेट काफी पिगमेंट है।

पैकेजिंग

यह हाइलाइटर कार्डबोर्ड पैकिंग में आता है। साथ ही, इसके बॉक्स को भी कार्डबोर्ड से तैयार किया गया है। इसमें आपको 12 शेड्स मिल जाएंगे। इसमें आपको 5 कलर शिमर के साथ मिलेंगे, बाकी बचे हुए बिना शिमर के मिल जाएंगे। इसके कवर को डार्क ग्रीन कलर दिया गया है, ताकि इसमें मौजूद कलर्स की जानकारी हो सके।

टेक्सचर

Colorbar eyeshadow palette

इसके टेक्सचर की बात करें, तो यह लाइट पाउडर वाला है। इसलिए इसमें मौजूद हर कलर आसानी से आपकी आंखों पर ब्लेंड हो जाएगा।

कीमत

यह आईशैडो पैलेट आपको 16.5 g में आएगा। इसकी कीमत करीब 799 रुपये है। बाजार या ऑनलाइन खरीदने पर आपको यह इसी दाम में मिलेगा। इनकी वेबसाइट से आप खरीदेंगी तो आपको कुछ परसेंट का डिस्काउंट पर भी आसानी से मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Product Review: यह फाउंडेशन लगाएं, पाएं मैट लुक

फायदे

Eyeshadow palette for night makeup

इसके इस्तेमाल से आप स्मोकी, शिमर और बोल्ड आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग पैलेट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पैलेट के कलर आपकी आंखों पर लंबे समय तक टिके रहेंगे।

मेरा एक्सपीरियंस

मुझे इसका टेक्सचर अच्छा लगा। इसमें मौजूद सारे कलर्स काफी क्रीमी हैं। आसानी से लग जाते हैं और आंखों पर अच्छे से ब्लेंड हो जाते हैं। मैं जब भी पार्टी में जाती हूं, तो इस पैलेट को बोल्ड आई मेकअप लुक के लिए यूज करती हूं। बस मुझे एक चीज सही नहीं लगी वो है पैलेट के साथ आने वाला ब्रश। इसके साथ एक ब्रश देना चाहिए, ताकि अगर हम इसे कहीं जाने के लिए कैरी करें और ब्रश ले जाना भूल जाएं, तो पैलेट के ब्रश को इस्तेमाल करके आई मेकअप कर सके। इसमें एक मिरर दिया गया है। इससे आप इसे कहीं भी कैरी कर सकती हैं।

रेटिंग

4

अगर आपको आईशैडो पैलेट का रिव्यू अच्छा लगा हो, तो इसे खरीदकर ट्राई करना न भूले। यह आपके नाइट मेकअप लुक को और अच्छे से क्रिएट करेगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP