Chhath Puja 2024 Mehndi Designs: छठ पूजा के मौके पर हथेली पर खूब जचेंगी सूर्य और चंद्रमा की डिजाइन वाली ये फुल हैण्ड मेहंदी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Easy Mehndi Designs: हथेली की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप मेहंदी को बेल से लेकर गोल टिक्की डिजाइन तक के साथ में बनाकर हाथों पर सजा सकते हैं।
Mehndi Designs for chhath puja

मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है और किसी खास मौके पर तो मेहंदी आमतौर पर लगाई ही जाती है। इसमें आपको कई तरह के पैटर्न और डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। वहीं खास मौके की बात करें तो दिवाली के बाद अब छठ पूजा आने वाली है।

Full Hand Mehndi Design

इस दिन हम उपवास रखते हैं और तैयार होकर पूजा करते हैं। तो आइये देखते हैं छठ पूजा के दिन हाथों पर सजाने के लिए सूर्य और चंद्रमा के डिजाइन वाली मेहंदी की खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने के आसान तरीके।

स्वास्तिक डिजाइन मेहंदी (Swastik Design Mehndi)

a37f614e241e8e1de360a8ab7432ba8f

छठ पूजा के मौके पर आप हथेली पर अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन बना सकती हैं। इसके साथ में आप उंगलियों पर लाइन डिजाइन बनाकर छोटे-छोटे साइज के स्वास्तिक बना सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

लोटस डिजाइन मेहंदी (Lotus Mehndi Designs)

Lotus Mehndi Designs

लोटस मेहंदी देखने में काफी मुश्किल नजर आती है, लेकिन इस डिजाइन को बनाना काफी ज्यादा आसान होता है। मिनिमल और खूबसूरत से डिजाइन की बात करें तो इसमें आप हथेली पर गोल सर्किल बनाकर आसानी से बीच में कमल का फूल बना सकते हैं।

सूर्या और चंद्रमा डिजाइन मेहंदी (Surya Aur Chandrama Mehndi Designs)

Surya Aur Chandrama Mehndi Designs

छठ पूजा के दिन चंद्रमा और सूर्य को देखने का महत्त्व अधिक होता है। इसमें आप भरे हाथों वाली मेहंदी लगा रहे हैं तो बारीक जाल बनाकर मेहंदी से हाथों को पूरा कवर कर लें। इसके बाद आप हथेली के बीच में सूर्या और चंद्रमा की डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं। देखने में बेहद खूबसूरत और बनाने में यह डिजाइन काफी आसान रहेगा।

chandrama mehndi

छठ पूजा के लिए खास मेहंदी डिजाइन (Chhath Puja Mehndi Designs)

Chhath Puja Mehndi Designs

भरे हाथों वाली मेहंदी में आप कोई भी पसंदीदा डिजाइन हथेली पर बनाकर आसानी से आप बीच में या साइड में छठ पूजा लिख सकते हैं। इस तरह से आप छठ पूजा की शुभकामनाओं से भरा कोई संदेश या पति के नाम के साथ कोई यादगार चीज भी मेहंदी के जरिये हथेली के अगले या पिछले भाग में लिख सकती हैं।

गोल मेहंदी डिजाइन (Circle Mehndi Designs)

Circle Mehndi Designs

सिंपल और आसानी से बनने वाली मेहंदी की डिजाइन ढूंढ रही हैं तो हथेली में आप इस तरह से हाथों के बीच में सौभाग्यवती भव्य लिख सकते हैं। इसी के साथ आप हाथों की उंगलियों पर लाइन और डॉट पैटर्न और मिक्स करके आसानी से डिजाइन बना सकते हैं। देखने में यह डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आएगा और इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़ें:Chhath Puja Sandhya Arghya Time 2024: बिहार से लेकर यूपी तक छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य का समय है अलग-अलग? जानें अपने शहर का टाइम

फुल हैण्ड मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Designs)

Full Hand Mehndi Designs (2)

आप चाहें तो अलग-अलग तरह की डिजाइन मिक्स करके भी अपने हाथों को भरा-भरा बना सकते हैं। इसके लिए आप लाइन, डॉट, केरी, गोल टिक्की, बेल जैसे अन्य कई तरह की खूबसूरत मेहंदी आर्ट को हथेली पर सजा सकते हैं। इसके अलावा उंगलियों पर आप छोटे-छोटे आकार के फूल और पत्ती की डिजाइन बना सकते हैं।

mehndi art designs

अगर आपको मेहंदी की ये नई डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।


Image Credit: earth air fire water henna,Imran mehandi art, Priyanshi mehandi Art, Pankhudi Henna Art

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP