चेहरे पर मौसम बदलने की वजह से डलनेस दिखने लगती है। इसके लिए हम अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कई बार पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन इसकी वजह से चेहरा मुलायम और चमकदार नजर नहीं आता है। ऐसे में जरूरत है कि आप कुछ ऐसी चीजों को चेहरे पर लगाएं, जिससे चेहरे की सुंदरता बढ़ सके। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। इसकी जानकारी हमारे साथ डॉक्टर स्वाति ने शेयर की। आपको बता दें कि ये एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं।
कैस्टर ऑयल के फायदे
- कैस्टर ऑयल लगाने से आपकी स्किन मॉइश्चराइज रहती है।
- इससे चेहरे पर नमी बनी रहती है।
- झुर्रियों की समस्या के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- एक्ने और पिंपल्स की प्रॉब्लम के लिए भी इसे लगाया जा सकता है।
- कैस्टर ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इससे चेहरे का निखार बढ़ जाता है।
- त्वचा की रंगत बढ़ाने के लिए भी इसे लगाया जा सकता है।
कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल का तरीका
- इसे आप रात के समय चेहरे पर इस्तेमाल करें।
- कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल आप डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए भी कर सकती हैं।
- कैस्टर ऑयल को आप एलोवेरा जेल या बेसन के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपके चेहरे की डलनेस प्रॉब्लम कम हो जाएगी।
- इसे दिन में एक ही समय चेहरे पर लगाएं। तभी आपका चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
चेहरे पर कैस्टर ऑयल को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए कई बार हमारी सेंसिटिव स्किन पर ये रिएक्शन कर जाता है या चेहरे पर रेडनेस कर देता है। इससे चेहरा और भी अजीब लगने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसको पहले टेस्ट करें या एक्सपर्ट सलाह लेकर इस्तेमाल करें।
कैस्टर ऑयल को आप स्किन की जगह पर नाखूनों पर भी लगा सकती हैं। सर्दियों में सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल होता है। आप भी इसे ट्राई करें। स्किन पैच टेस्ट करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: फटे होंठों से लेकर डार्क लिप्स की समस्या को दूर कर सकता है कैस्टर ऑयल
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों