शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम खासतौर से अपनी स्किन का ख्याल रखते हैं ताकि आपकी त्वचा उस खास दिन खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपकी त्वचा से चमक को छीन सकते हैं।
त्वचा की देखभाल करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे पर ब्राइडल ग्लो को बरकरार रखने के लिए आप शहद के साथ किन चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं और बताएंगे इसके त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं।
ब्राइडल ग्लो पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- बेसन
- शहद
- दही
शहद को चेहरे पर लगाने के फायदे
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
बेसन को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
- चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
दही को चेहरे पर लगाने के फायदे
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।
ब्राइडल ग्लो पाने के लिए क्या करें?
- ब्राइडल ग्लो पाने के लिए एक बाउल में 2 से 3 चम्मच बेसन और 2 चम्मच शहद की डालें।
- इसमें करीब 1 से 2 चम्मच दही की मिला लें।
- इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और चेहरे पर लगा लें।
- इस फेस पैक को चेहरे पतले ब्रश की मदद से लगाएं।
- इस फेस पैक को चेहरे पर तब तक लगा रहने दें, जब तक ये पूरी तरह से सूख न जाये।
- चेहरे को साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 2 बार कर सकती हैं।
- लगातार इस तरह से चेहरे की देखभाल करने से आपकी त्वचा जवां और निखरी हुई नजर आएगी।
- बता दें कि शादी के कुछ ही दिन पहले इसका इस्तेमाल करने से शादी के दिन आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको ब्राइडल ग्लो पाने के ये घरेलू टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों